इजरायल के पांच दिवसीय दौरे के लिए रवाना हुए सेना प्रमुख नरवणे,रक्षा सहयोग को मजबूत बनाने पर देंगे जोर

नई दिल्ली : सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे इजराइल के साथ भारत के रक्षा और सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करने के लिए रविवार को पांच दिवसीय यात्रा पर यहूदी राष्ट्र के लिए रवाना हुए। सेना प्रमुख की यात्रा विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षा सचिव अजय कुमार द्वारा रणनीतिक संबंधों को बढ़ावा देने के तरीके तलाशने के लिए इजराइल की यात्रा के हफ्तों बाद हो रही है।अगस्त में तत्कालीन वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आर के एस भदौरिया ने भी इजराइल की यात्रा की थी।

सेना ने एक ट्वीट कर कहा, “सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे इजराइल की पांच दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए। इस दौरे का उद्देश्य दोनों देशों के बीच रणनीतिक रक्षा सहयोग को और बढ़ावा देना है।”अधिकारियों ने कहा कि जनरल नरवणे दोनों देशों के बीच समग्र सैन्य सहयोग को बढ़ावा देने के लिए इजराइल के शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ व्यापक बातचीत करेंगे।

Written & Source Credit By : P.T.I

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter