MP में फिर तेंदुए की मौत : ग्रामीणों को मृत हालत में मिला तेंदुआ ,वन विभाग के अधिकारी ने दी यह जानकारी

मंडला : मध्य प्रदेश के मंडला जिले में सहस्रधारा रोड पर मनादेई गांव के पास ग्रामीणों को एक तेंदुआ मृत हालत में मिला। वन विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी जिसके बाद वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे। मोहगांव परियोजना के संभागीय प्रबंधक राकेश कुड़ापे ने बताया कि पशु के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही तेंदुए की मौत का सही कारण और उसकी उम्र का पता चल सकेगा। मामले में जांच की जा रही है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter