मुंबई : अनुपमा शो में एक बार फिरसे खतरनाक मोड़ आगया है जहा अनुज अनुपमा के जीवन में मुसीबतों ने फिरसे कदम रख दिया है उनके हस्ती खेलती जिंदगी को किसी की नज़र लग जाने वाली है जहा आप आने वाले एपिसोड में देखेंगे कि #Maan कि जोड़ी टूटने कि और है क्योकि उनके ऊपर कुछ गुंडों ने हमला करदिया है साथ ही अनुज अनुपमा को एक गहरी चोट आने वाली है।
आज के एपिसोड कि शुरुवात एक गुंडे से होती है जो डिंपल की फोटो क्लिक कर रहा होता है तब डिंपल गुस्से में पूछती है कि उसने उसकी तस्वीर क्यों क्लिक की। फिर वो लड़का भद्दे कमेंट्स करता है। अनुपमा ने उसे फोटो डिलीट करने कि लिया कहा तब वो अनुपमा के साथ भी दुर्व्यवहार करता है। महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने के लिए डिंपल उसको खूब सारी बातें सुनती है।
अनुज ने लगाई गुंडों कि जमकर फटकार !
जहा वो उसको जानवर तक कह देती है जिसका उसको बुरा लग जाता है और वो लड़का अब डिंपल के साथ बदतमीजी करने लगता है। फिर अनुपमा अनुज को बुलाती है। अनुज और निर्मित उनके पास दौड़ते हुए आते हैं और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने के लिए लड़के को जमकर मारते है और कहते हैं कि महिलाएं देवी हैं और उनका सम्मान किया जाना चाहिए।
डिंपल का कहना है कि जो महिलाओं का सम्मान नहीं करता वह पुरुष नहीं है। गुंडे के दोस्त माफी मांगते हैं और उसे एक तरफ ले जाते हैं। अनुज वहां से चला जाता है। फिर सब लोग गाडी में बैठ कर साथ में वहा से निकलते है फिर निर्मित ने उन्हें पास के बस स्टॉप पर रुकने के लिए कहा। अनुज का कहना है कि वह उन्हें सुरक्षित स्थान पर ही छोड़ेगा क्योंकि गुंडे उन्हें फिर से परेशान कर सकते हैं।
निर्मित ने अनुज अनुपमा से कहा सॉरी !
निर्मित और डिंपी ने उन्हें हुई परेशानी के लिए माफी मांगी और उनकी मदद के लिए धन्यवाद दिया। अनुज कहते हैं कि ठीक है क्योंकि इन सब में आपकी कोई गलती नहीं है । निर्मत और डिंपी एक जगह पर उतर जाते हैं और कहते हैं कि इतने कम समय में वे उनसे बहुत ज्यादा ही जुड़ गए और डिंपी कहती है कि अब तो ऐसा लगता है कि हमारा जन्मो जन्मो का नाता है।
अनुपमा ने दिया डिंपल को ये गिफ्ट !
अनुपमा कहती हैं कि यह जगह सुनसान दिखती है और गुंडे लड़के उन्हें फिर से परेशान कर सकते हैं, इसलिए वे उन्हें सुरक्षित स्थान पर छोड़ देंगे। डिंपी और निर्मित कहते हैं कि वे गुंडों के आने से पहले पास के बस स्टॉप पर पहुंच जाएंगे। अनुपमा ने डिंपी को एक हाथ से बनी हेयर क्लिप गिफ्ट में दी, जो उसने पाखी के लिए बनाई थी। निर्मित ने फिर सेल्फी क्लिक की। अनुपमा और अनुज उन्हें अपना ख्याल रखने के लिए कहकर चले जाते हैं। वही गाड़ी में अनुपमा चिंतित महसूस करती है। अनुज कहते हैं कि शायद यह मोशन सिकनेस है और कार रोकते हैं।
डिंपल को उठा ले गए गुंडे
जहां कुछ गुंडों ने डिंपल और निर्मित पर हमला कर दिया है। गुंडे निर्मित को बुरी तरह पीटते हैं और लड़की यानी डिंपल के साथ बदसलूकी करते हैं। तभी अनुज और अनुपमा मौके पर पहुँच जाते है और गुंडों से दोबारा भिड़ जाते हैं और दोनों को बचा लेते हैं लेकिन तभी एक गुंडा पीछे से उनपर हमला बोल देता है। और अनुज और अनुपमा के सेर में एक लोहे कि स्टिक से मारदेता है यहाँ फिर वो बेहोश हो जाते हैं और गुंडे लड़की को साथ ले जाते हैं।अनुज अनुपमा सहित निर्मित सड़क पर जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं लेकिन अब देखना होगा कि कौन दोनों की जान बचाने के लिए आता है।
क्या चली जाएगी अनुपमा और अनुज की याददाश्त : हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स कि माने तो सेर में चोट लगने कि वजह से अनुज अनुपमा कि मेमोरी जा सकती है और वो दोनों शायद वो सारे हादसे भूल जाएँ जो उनके साथ हुए है साथ ही कुछ ख़बरों कि माने तो अनुज अनुपमा वो सारी बातें भूल जाएंगे जो पाखी और बरखा नहीं कि थी यहाँ तक कि उनको अब पाखी कि शादी तक कि बारे में कुछ याद नहीं रहेगा।
क्या चली जाएगी अनुपमा और अनुज की जान : तो जो लोग यह सोच रहे है कि इस हादसे के बाद अनुज अनुपमा कि जान ही चली जायेगी तो ये गलतफमी है उनकी क्योकि इस शो में अनुज और अनुपमा का ही एक किरदार है जिसको दर्शक बहुत पसंद करते है और मेकर्स ऐसी गलती नहीं करेंगे कि वो यह क्यूट सी जोड़ी को अलग कर दे।


