M.P : मंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव का ऐलान आउटसोर्स कर्मचारियों को देंगे 5-5 हजार रूपए

कोरोना संक्रमण के दौरान स्वास्थ्य सुविधायें प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। आम नागरिक को उनके निकटतम अस्पताल में इलाज की सभी सुविधायें मिलें इसके समुचित इंतजाम किए गये हैं। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्यमंत्री एवं कोविड-19 प्रभारी मंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव ने आज सिविल अस्पताल मुंगावली के निरीक्षण के दौरान यह बातें कहीं। उन्होंने अस्पताल में चिकित्सक से चिकित्सा सुविधाओं के संबंध में चर्चा की तथा रोगियों से उनके उपचार की जानकारी ली।

राज्यमंत्री यादव ने अस्पताल निरीक्षण के दौरान चिकित्सक के प्रस्ताव अनुसार 10 ऑक्सीजन मशीन तथा एक एम्बुलेंस विधायक निधि से तत्काल खरीदने की सहमति दी। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल मुंगावली को सर्व सुविधायुक्त बनाये जाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। अस्पताल में आउटसोर्स से काम कर रहे 10 कर्मचारियों ने राज्यमंत्री को बताया कि उन्हें विगत करीब 10 माह से वेतन नहीं मिला है। राज्यमंत्री ने कहा कि इन सभी कर्मचारियों को कोरोना काल में 5-5 हजार रूपये प्रतिमाह का भुगतान उनके द्वारा व्यक्तिगत रूप से किया जायेगा। उन्होंने चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि वे आउटसोर्सिंग संस्था से बात कर कर्मचारियों के रूके हुए वेतन का भुगतान जल्दी करवायें।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!