स्कूल शिक्षा विभाग में साढ़े 7 हजार प्राथमिक शिक्षकों की होगी भर्ती : अगले साल मार्च से शुरू होगी प्रक्रिया
ssc mts 2022 admit card in hindi ,ssc mts 2022,ssc mts classes 2022,ssc mts syllabus 2022,ssc mts admit card 2022,ssc mts admit card download 2022,एसएससी एमटीएस भर्ती की परीक्षा तिथि घोषित 2022,ssc mts exam admit card 2022,ssc mts result 2022 जारी यहां से एसएससी एमटीएस का रिजल्ट चेक करें,how to download ssc mts admit card 2022,ssc mts reasoning 2022,ssc mts math class 2022,ssc mts 2022 admit card,ssc mts admit card kaise download kare 2022,ssc mts english classes 2022


भोपाल  : स्कूल शिक्षा विभाग प्रदेश में 7 हजार 500 प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती करेगा। अकादमिक-सत्र वर्ष 2023-24 के लिए विभाग द्वारा पदों का विस्तृत विवरण, नियम, निर्देश, प्रक्रिया, आरक्षण अर्हता आदि एम.पी. ऑनलाईन पोर्टल  https://trc.mponline.gov.in पर 28 फरवरी 2023 से उपलब्ध रहेगा। आयु की गणना एक जनवरी 2023 की स्थिति में की जाएगी। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के प्रचलित निर्देश लागू होंगे।

आयुक्त लोक शिक्षण  अभय वर्मा ने बताया कि प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा, 2020 में अर्ह पाये गये अभ्यर्थियों से स्कूल शिक्षा विभाग में वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 में लोक सेवकों के सेवानिवृत्त होने से उद्भूत होने वाले रिक्त पदों की पूर्ति की जानी है। पद पूर्ति की प्रक्रिया मार्च 2023 से आरंभ की जाएगी। जनजातीय कार्य विभाग द्वारा रिक्त पदों की जानकारी उपलब्ध कराए जाने पर संयुक्त कॉउंसलिंग की जाएगी। पदों की संख्या में कमी अथवा वृद्धि की जा सकेगी।

मध्यप्रदेश राज्य स्कूल शिक्षा सेवा (शैक्षणिक संवर्ग), सेवा शर्तें, एवं भर्ती नियम 2018 और इन नियमों में समय-समय पर किए गए संशोधनों के अनुसरण में विज्ञापन की दिनांक को प्रचलित नियमों के अधीन प्राथमिक शिक्षकों के रिक्त पदों की पूर्ति की प्रक्रिया प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 की मेरिट के आधार पर प्रारंभ की जाएगी।

मध्यप्रदेश को 41वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में मिला कांस्य पदक : मध्यप्रदेश मंडप ने नई दिल्ली में हुए 41वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ) 2022 में विशेष प्रस्तुति से कांस्य पदक प्राप्त किया है। मेले में आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के रोड मेप सहित राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी नीतियों, उपलब्धियों, सांस्कृतिक धरोहर, कला और संस्कृति का प्रदर्शन किया।

साथ ही छतरपुर की माटी शिल्प और भोपाल की जरी-जरदोजी शिल्प कला के सजीव प्रदर्शन से राज्य की कला और सांस्कृतिक समृद्धि की झलक प्रस्तुत की गई। मध्यप्रदेश शासन की ओर से मध्यप्रदेश मण्डप के डायरेक्टर बी.एन. तिवारी ने पुरस्कार ग्रहण किया।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter