मध्‍य प्रदेश में अगले वर्ष भरे जाएंगे शिक्षकों के 29 हजार पद, पात्रता परीक्षा के आधार पर चयन
ssc mts 2022 admit card in hindi ,ssc mts 2022,ssc mts classes 2022,ssc mts syllabus 2022,ssc mts admit card 2022,ssc mts admit card download 2022,एसएससी एमटीएस भर्ती की परीक्षा तिथि घोषित 2022,ssc mts exam admit card 2022,ssc mts result 2022 जारी यहां से एसएससी एमटीएस का रिजल्ट चेक करें,how to download ssc mts admit card 2022,ssc mts reasoning 2022,ssc mts math class 2022,ssc mts 2022 admit card,ssc mts admit card kaise download kare 2022,ssc mts english classes 2022

भोपाल :  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रि-परिषद की बैठक शुरू होने के पहले अपने संबोधन में मंत्रीगण को बताया कि प्रदेश में बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की पूर्ति का कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 2023 तक एक लाख से अधिक युवाओं को नियुक्तियाँ मिल जाएंगी।

अगस्त माह से अब तक शिक्षा विभाग द्वारा 29 हजार पदों के लिए भर्ती का कार्य प्रारंभ कर दिया है जो आगामी मार्च माह तक पूरा होगा। इसी तरह कर्मचारी चयन मंडल द्वारा 53 हजार 750 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।

इस तरह 82 हजार 750 पदों की पूर्ति के साथ शेष अन्य रिक्त पदों के विज्ञापन भी निरंतर जारी किए जा रहे हैं। इससे जहाँ युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार मिलेगा, वही सरकार के कार्य संचालन और विभागों की गतिविधियों में तेजी आएगी। यह कार्य अभियान के तौर पर किया जा रहा है। मुख्यमंत्री चौहान की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक वंदे-मातरम गान के साथ आरंभ हुई।

खनिज विभाग की समीक्षा बैठक : मंत्रालय में खनिज विभाग की समीक्षा बैठक हुई। प्रदेश में इस वर्ष भी खनिज ब्लॉकों की शत-प्रतिशत नीलामी पर विभाग के कार्य की सराहना की गई। डीएमएफ फण्ड को माइनिंग प्रभावित जिले और क्षेत्रों के विकास में नियमानुसार खर्च करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

अधिकारी लक्ष्य के अनुरूप राजस्व प्राप्ति के लिए अभी से ही समन्वित प्रयास करें, ताकि निर्धारित लक्ष्यों को तय समय-सीमा में प्राप्त किया जा सके। बैठक में प्रमुख सचिव निकुंज श्रीवास्तव, डायरेक्टर राकेश श्रीवास्तव व वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान-जू में लगा नेचर केम्प : वन विहार राष्ट्रीय उद्यान-जू भोपाल में छात्र-छात्राओं में वन, वन्यप्राणियों एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने की दृष्टि से भोपाल शहर एवं उसके आस-पास के ग्रामों के शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिये एक दिवसीय नेचर केम्प लगाये जा रहे है। इसी क्रम में 13 दिसम्बर को शासकीय नवीन कन्या हाईस्कूल नेहरू नगर के 43 विद्यार्थियों ने नेचर केम्प में भाग लिया।

कार्यक्रम में स्रोत व्यक्ति के रूप में डॉ. सुदेश वाघमारे, सेवा निवृत्त उप वन संरक्षक, मो. खालिक भोपाल बर्ड्स भोपाल उपस्थित रहे। विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को पक्षी दर्शन, वन्यप्राणी दर्शन, फिल्म शो, स्थल पर विद्यमान वानिकी गतिविधियों की जानकारी, वन, वन्यप्राणी व पर्यावरण से संबंधित रोचक गतिविधियों कराई गई एवं उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।

साथ ही विद्यार्थियों के बीच पर्यावरण / वन विहार पर कविता लेखन प्रतियोगिता कराई गई एवं प्रथम तीन विद्यार्थियों को पुरस्कार दिये गये। इस दौरान संचालक वन विहार श्रीमती पदमप्रिया बालाकृष्णन एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे। केम्प का संचालन सहायक संचालक वन विहार श्री सुनील कुमार सिन्हा द्वारा किया गया। आगामी केम्प 20 दिसम्बर को लगाया जायेगा, जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवीन अरेश कालोनी के विद्यार्थी भाग लेंगे।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter