मध्यप्रदेश में स्थापित होगी देश की पहली ई-स्पोर्ट्स अकादमी : टेलेंट सर्च 27 जुलाई से 7 अगस्त तक, 12-17 वर्ष के युवा होंगे प्रतिभागी !

भोपाल  : खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने मध्यप्रदेश में देश की पहली ई-स्पोर्ट्स अकादमी की स्थापना की घोषणा की है। इसके लिए 23 जुलाई से 27 अगस्त तक मध्यप्रदेश राज्य जूनियर ई-स्पोर्ट्स चेंपिंयनशिप के माध्यम से टेलेंट सर्च किया जायेगा।

खेल मंत्री सिंधिया ने बताया कि दस दिनों के इस टूर्नामेंट में 12-17 आयु वर्ग के युवा प्रतिभागिता करेंगे। मध्यप्रदेश में दो ऐसे खेलों को आगे बढ़ाने का निर्णय गया लिया है, जो आगामी ओलंपिक और एशियन गेम्स में शामिल हैं। इसमें सबसे पहले हर जिले में टेलेंट सर्च के माध्यम से पेरिस ओलंपिक में शामिल ब्रेक डांसिंग प्रतिभाओं को खोजने का कार्य जारी है।

ई-स्पोर्ट्स को भी काम्पेटेटिव स्पोर्ट्स के रूप में पदक जीतने वाले खेल की श्रेणी में अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में शामिल किया गया है। इसमें बर्मिंघम में वर्ष 2022 में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय टीम ने कांस्य पदक हासिल किया था। सितम्बर में शुरू होने वाले एशियन गेम्स में भी ई-स्पोर्ट्स शामिल है।

खेल मंत्री सिंधिया ने कहा कि मध्यप्रदेश खेलों के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हुआ है। प्रदेश में ब्रेक डांस और ई-स्पोर्ट्स अकादमी देश में पहली ऐसा अकादमी होगी जो युवाओं को पारंपरिक खेलों के अतिरिक्त इन खेलों में भी अपने हुनर को निखारने का मौका देगी। अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में ई-स्पोर्ट्स को शामिल करने से भारत के युवा खिलाड़ियों को अपने पैशन को प्रोफेशन में बदलने का मौका मिलेगा।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!