मध्य प्रदेश : गुना जिले में 50 वर्षीय आदिवासी की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

गुना : मध्य प्रदेश के गुना जिले में 50 वर्षीय एक आदिवासी की किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि घटना तारापुर गांव में शुक्रवार देर रात उस समय हुई जब पीड़ित अपनी झोपड़ी से बाहर निकला था।

उन्होंने कहा कि पीड़ित सुआ लाल देर रात करीब दो बजे अपनी झोंपड़ी से बाहर निकला था तभी बाइक सवार हमलावर ने उस पर गोली दाग दी और मौके से फरार हो गया।

अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से सामने आया है कि हत्या किसी पुरानी रंजिश का नतीजा हो सकती है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामला दर्ज करके आरोपी का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter