मुंबई । महाराष्ट्र के अमरावती में लॉकडाउन लगाने का सरकार ने ऐलान किया है। ऐसे भी सिर्फ अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी बंद रहेंगी। महाराष्ट्र सरकार ने लोगों से लॉकडाउन के नियमों का पालन करने की अपील की है। इसके साथ ही चेतावनी भी दी है कि अगर नियमों का पालन नहीं किया गया तो लॉकडाउन की सीमा और बढ़ाई जा सकती है।
मुंबई के साथ पुणे और अमरावती जैसे जिलों में कोरोना के बढ़ते मामलों से सरकार चौकन्ना हो गई है। सरकार ने रविवार को सख्त फैसला लेते हुए अमरावती में एक हफ्ते के लॉकडाउन का ऐलान कर दिया। पुणे में शनिवार को 849 और अमरावती में 727 केस मिले थे। कैबिनेट मंत्री यशोमति ठाकुर ने अमरावती जिले में एक हफ्ते के लॉकडाउन का ऐलान किया।
सोमवार शाम से एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन लागू होगा। अत्यावश्यक सेवाओं को छोड़ सभी चीज़ें बंद रहेंगी। महाराष्ट्र सरकार का कहना है कि अगर उसके बाद भी लोगों ने नियमों का पालन नहीं किया तो लॉकडाउन को बढ़ाया दिया जाएगा। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए ये कठोर फैसला लिया गया है। लोगों से कोरोना से बचने के लिए बनाए गए सारे नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के केसों में एक बार फिर से बढ़ोत्तरी हो जाने के कारण सरकार सतर्क हुई और दोबारा कड़ाई दिखाने की जरुरत महसूस की गई। इसके बाद से लॉकडाउन लगाने की घोषणा की गई। सरकार का मानना है कि पिछली बार की तरह कोरोना संक्रमण की दर किसी कीमत पर बढ़ने नहीं दी जाएगी। इसके लिए सभी आवश्यक कदम सरकार की तरफ से उठाए जाएंगे।


