मुंबई : मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ जबरन वसूली के एक मामले में लुकआउट नोटिस जारी किया गया है।ठाणे के पुलिस आयुक्त जयजीत सिंह ने कहा, ‘परमबीर सिंह के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है।’
23 जुलाई को परमबीर सिंह के खिलाफ ठाणे सिटी पुलिस कमिशनरेट के कोपरी थाने में जबरन वसूली का मामला दर्ज किया गया था। जबरन वसूली का यह दूसरा ऐसा मामला है जिसमें परमबीर सिंह नामजद किए गए हैं।
28 जुलाई को मुंबई पुलिस ने पुलिस उपायुक्त स्तर के अधिकारी की अगुआई में सात सदस्यीय विशेष जांच टीम का गठन किया था। यह टीम मामले में नामजद मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त एवं पांच अन्य के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोप की जांच के लिए गठित की गई है।