आरोही से डील के लिए महिमा ने किया नील को करीब लाने का वादा, बदले में रखी ऐसी शर्त

टीवी ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा और अभिमन्यु शानदार रीयूनियन देखने के बाद अब दोनों की जिंदगी में नए ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है। अब तक अक्षरा की मां की तरह बर्ताव करने वाली मंजरी का रवैया उसके प्रति बदल रहा है। जिसका असर शो के लेटेस्ट ट्रैक में नजर आ रहा है।

लेटेस्ट एपिसोड में मंजरी अभिमन्यु से अक्षरा को सीधे पार्टी में आने के लिए मैसेज करने को कहती है। इधर अक्षरा पार्टी में पहुंचने के लिए निकलती है लेकिन रास्ते में वह तैयार फंसे की वजह से फंस जाती है। मंजरी और अभिमन्यु बिड़ला परिवार के साथ पार्टी में पहुंचते हैं। अक्षरा टायर को खुद ठीक करती है और इसमें वह सफल हो जाती है। लेकिन इधर मंजरी कहती हैं कि कभी-कभी एक साधारण सा इंतजार बड़ा बदलाव ला सकता है।

महिमा और आरोही में हुई डील
इधर महिमा और आरोही हाथ मिलाते हैं। वह उसके साथ डील करती है। महिमा आरोही से वादा करती है कि वह उसे नील के करीब ले जाएगी और उसके बदले में वह आरोही का सपोर्ट मांगती है। वह महिमा से उसे सपोर्ट करने की वजह पूछती है। महिमा आरोही से डील पर फोकस करने को कहती है। अक्षरा पार्टी में देर से पहुंचती हैं। अभिमन्यु अक्षरा को समझता है। अक्षरा अभिमन्यु को देर से आने की वजह बताती है।

मंजरी को आया गुस्सा
अक्षरा को देखकर है मंजरी गुस्सा हो जाती है। अक्षरा और अभिमन्यु एक दूसरे को खाना खिलाते हैं। अभिमन्यु अक्षरा को खुश करता है। मंजरी शेफाली को बताती है कि उसकी तरह अभिमन्यु अक्षरा का इंतजार करता रहता है। शेफाली मंजिरी को समझाती है कि अभिमन्यु और अक्षरा के बीच एक अंडरस्टैंडिंग है, इसलिए उन्हें अपनी प्राइवेसी का सम्मान करना चाहिए। गोयनका हाउस में मनीष आरोही आरोही को सेटल होने के लिए कहता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by abhira (@abhira_.77)

आरोही ने मांगा टाइम
आरोही मनीष से उसे कुछ समय देने के लिए कहती है। मनीष आरोही से अपना समय लेने के लिए कहता है। अक्षरा मंजरी और शेफाली की बात सोचकर बेचैन बैठ जाती हैं। तब अभिमन्यु उसे ज्यादा न सोचने के लिए कहता है।

अक्षरा मंजरी से उस पर भरोसा रखने के लिए कहती है। तब मंजरी अक्षरा से कहती है कि अपने पिछले अनुभव के कारण उसे अभिमन्यु से डर लगता है। इसके बाद दोनों अभिमन्यु के बर्थडे की प्लानिंग बनाते हैं। मंजरी अभिमन्यु के लिए अक्षरा से बर्थडे सरप्राइज की उम्मीद करती हैं।

प्रीकैप: अक्षरा और अभिमन्यु सेलिब्रेट करने के लिए एक्साइटेड हो जाते हैं। तभी कोई अभिमन्यु को चिढ़ाता है।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter