महिमा ने अभी को मारा ताना, अभिमन्यु ने लिया अक्षरा और कायरव को ढूंढ़ने का फैसला

टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आज के एपिसोड़ में अभिमन्यु मंजरी और नील को अपनी जर्नी के बारे में बताता है। मंजरी अभिमन्यु से कहती है कि उसे घर का बना खाना ही मिलेगा। महिमा पुलिस को कॉल करती है और कायरव के बारे में पूछती है। निष्ठा अभिमन्यु से कहती है कि उसने घर आकर उसके बर्थडे को स्पेशल बना दिया है। आनंद निष्ठा को बर्थडे पर कार गिफ्ट की है।

माया ने अक्षु को खिलाया केक
माया को जब पता चलता है कि अक्षरा भारत वापस जाने के लिए तैयार है, वह उसे केक खिलाती है। अक्षरा ने कहा कि गले को साफ़ रखने के लिए ज्यादा केक नहीं खा सकती है। उसे याद आता है कि कायरव को भी केक बेहद पसंद है।

इसलिए वह उसके लिए केक लेने का फैसला करती है। इधर अभिमन्यु निष्ठा को ड्राइविंग सिखाने के लिए एक्साइटेड हो जाता है। महिमा अभिमन्यु को ताना मरते हुए कहती है कि वह खुश है कि वह अपनी बहन के जीवन में शामिल है।

महिमा ने निकाला मन का गुस्सा
महिमा आगे कहती हैं कि हर्ष अभिमन्यु और मंजरी से अलग रहता है फिर भी वह उन्हें देख सकता है, लेकिन वो अपनी बेटी को नहीं देख सकती।

मंजरी महिमा से निष्ठा का जन्मदिन खराब न करने के लिए कहती है। वह बात को मोड़ने की कोशिश करती है। हर्ष अभिमन्यु से पूछता है कि क्या वह ठीक है। अभिमन्यु कहता है कि उसका हाथ ठीक है।

अभि को आई अपनी शादी की याद
अक्षरा कायरव को केक खिलाती है। कायरव एक गिफ्ट शॉप चलाता है। वहां एक कस्टमर अक्षरा से अपने पति के लिए कुछ पैक करने के लिए कहती है जो उससे दूर रहता है। अक्षरा एक कार्ड पर एक मैसेज लिखकर उसे देती है। वह मैसेज पढ़कर अक्षरा से पूछती है कि क्या वह किसी को याद कर रही है।

बिड़ला हाउस में अभिमन्यु अपने कमरे में प्रवेश करने से हिचकिचाता है। तभी शेफाली अभिमन्यु को अपने बॉस की सर्जरी करने के लिए जयपुर आने के लिए कहती है। अभिमन्यु को जयपुर में अपनी शादी के पल याद आते आते है।

महिमा अभिमन्यु से अक्षरा के बारे में पूछती है। अभिमन्यु गुस्सा हो जाता है तब आनंद अभिमन्यु को रिएक्ट न करने के लिए कहता है। अभिमन्यु का कहना है कि वह अक्षरा और कायरव के बारे में अनजान है। महिमा कहती है कि उसे विश्वास नहीं हो रहा है कि अभिमन्यु को अक्षरा के बारे में पता नहीं है। अभिमन्यु और अक्षरा एक दूसरे को मिस करते हैं। मंजरी ने अभिमन्यु से कहा कि वह अक्षरा से नफरत करती है।

Precap : अक्षरा कायरव को अपना वीजा दिखाती है, बिरला परिवार के लोग जन्माष्टमी मनाते हैं। अभिमन्यु अक्षरा और कायरव को खोजने का फैसला करता है।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter