‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’: दुल्हन बनकर बिड़ला हाउस में कदम रखेगी अक्षरा, अभि के खिलाफ नई साजिश रचेगी महिमा

स्टार प्लस के लांगेस्ट रनिंग शोज में एक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के फैंस अभिमन्यु और अक्षरा को फिर से साथ देखने के लिए एक्साइटेड हैं। शो में आरोही का पर्दाफाश होने के बाद नील टूट गया है। दूसरी तरफ अभि अक्षु को मनाने की कोशिश कर रहा है। अब शो में जल्द ही दिलचस्प ट्विस्ट आने वाला है।

दुल्हन बनकर आएगी अक्षरा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अक्षरा जल्द ही दुल्हन बनकर अभि के पास जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभि अक्षु को मानाने के लिए फेक एक्सीडेंट भी प्लान करता है और इसके बाद अक्षरा, अभिमन्यु के पास चली जाती है। अक्षरा को खुद के लिए परेशान देखकर अभिमन्यु को खुशी होती है। अक्षरा वापस बिड़ला हाउस दुल्हन बनकर आती है।

महिमा चलेगी नई चाल
अक्षरा को दुल्हन के रूप में देखकर अभिमन्यु एक बार फिर उसका दीवाना हो जाएगा। दूसरी तरफ जब महिमा को पता चलेगा कि अभिमन्यु और अक्षरा वापस साथ आने वाले हैं तो वह भी परेशान हो जाती है।

वह एक नई चाल चलेगी और अभिमन्यु और नील के बीच दरार पैदा करने की कोशिश करती हुई नजर आएगी। इसके अलावा आने वाले एपिसोड्स में अक्षरा और अभिमन्यु के बीच रोमांस भी देखने को मिलने वाला है।

अभि-अक्षु को साथ लाना चाहता है नील
इसके अलावा आरोही भी अब दोनों के पीछे और हाथ धोकर पड़ जाएगी। लेटेस्ट एपिसोड में भी आरोही ने अक्षरा से कहा कि अभिमन्यु के साथ उसका रिश्ता दूसरी बार भी नहीं चलेगा। दूसरी तरफ नील अभि और अक्षु को साथ लाना चाहता है।

वह अभिमन्यु को देर होने से पहले अक्षरा को वापस लाने के लिए कहता है। मंजरी भी अभिमन्यु से कहती है कि अक्षु और अभि एक दूसरे के लिए बने हैं।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter