मेंटीनेंस या कोयला संकट : आधे से ज्यादा शहर की मंगलवार को गुल रहेगी बत्ती, बिजली कंपनी सुबह और शाम करेगी 4 घंटे कटौती

Datia News : दतिया । मेंटीनेंस के नाम बिजली कंपनी मंगलवार को आधे से ज्यादा शहरी इलाकों की बिजली गुल करने वाली है। इस दौरान सुबह दो घंटे और शाम को दो घंटे मेंटीनेंस किए जाने की सूचना कंपनी के सहायक यंत्री ने जारी की है।

वहीं दो हिस्सों में 4 घंटे की यह बिजली सप्लाई में बाधा लोगों को त्यौहारी सीजन में परेशान करेगी। इधर शहर के लोगों का कहना है कि प्रदेश में कोयला संकट के चलते मेंटीनेंस के नाम पर बिजली कटौती करने का यह तरीका निकाला गया है।

लोगाें का आरोप है कि अभी हाल में ही उनके इलाकों में बिजली कंपनी मेंटीनेंस कार्य करा चुकी है। ऐसे में फिर दोबारा मेंटीनेंस किए जाने की बात समझ से परे है।

बिजली कंपनी 33/11 केव्ही विद्युत उपकेंद्र ठंड़ी सड़क दतिया का एसटीएस दतिया द्वारा मेंटीनेंस कार्य किए जाने के कारण 11 केव्ही सिटी नंबर 1 फीडर, सिटी नंबर 2 फीडर, सिटी नंबर 3 फीडर, बस स्टैंड फीडर, हास्पीटल फीडर, रिछरा फाटक फीडर, सेवढ़ा चुंगी फीडर की विद्युत सप्लाई 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और सांय 4 बजे से 6 बजे तक बंद रखेगी।

सहायक यंत्री दतिया शहर ने बताया कि जिन क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई बंद रहेगी उनमें हरदौल मोहल्ला, गुप्ता मेडीकल तलैया मोहल्ला, भटियारा मोहल्ला, पटवा तिराहा, किला चौक, छोटा बाजार, दारुगर की पुलिया, धमतालपुरा, बिहारी जी रोड, भार्गव

भवन गुगौरिया धर्मशाला, तिगैलिया, कुंजनपुरा, राव बाग, मुड़ियन का कुंआ से संबंधित क्षेत्र, लाला का ताल, फिल्टर हनुमान गढ़ी, होलीक्रास स्कूल, खलकापुरा, इमलीपुरा, पीताम्बरा पीठ, भैरव मंदिर, नजर बाग, राजगढ़ चौराहा, टेलीफोन एक्सचेंज,

होलीपुरा, भदौरिया की खिड़की, कुईयापुरा, जानकी निवास से संबंधित क्षेत्र, अगरबत्ती फैक्ट्री, मुक्तिधाम, गड़रिया की चौकी, माइक्रोवेव टावर, एसएफ कालौनी, मेडीकल कालेज हास्टल, 29वीं बटालियन आफिस, एसएएफ न्यू कलेक्ट्रेट से संबंधित

क्षेत्र, प्रेम प्रकाश कबाड़ी, भैरव मंदिर, चूनगर फाटक, लक्ष्मण ताल, ईदगाह, जिला अस्पताल, गोविंद निवास, ठंड़ी सड़क, पीजी कालेज, रामलला रोड से संबंधित क्षेत्र, पीडब्लूडी कालौनी, ठंड़ी सड़क, छोटा फुव्वारा, मीट मार्केट, गोड़ा मोहल्ला,

नजयाई बाजार, सब्जी मंडी किले के अंदर से संबंधित क्षेत्र, खटीकों का पठला, दांतरे की नरिया, आंनद टाकीज, बच्चूमल का मिल, भरतगढ़ रिछरा फाटक बाहर, मुन्नी सेठ की तलैया से संबंधित क्षेत्र, क्रेशर, गणेश घाट, कृषि मंडी के पीछे, झिरका बाग,

सेवढ़ा रोड, दावल पीर दरगाह, सेवढ़ा चुंगी, चिरई टोर, पेट्रोल पंप से संबंधित क्षेत्र शामिल हैं। विद्युत सप्लाई का समय आवश्यकतानुसार घटाया बढ़ाया जा सकता है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!