पार्टी को हर एक ग्राम, केंद्र और बूथ स्तर पर मजबूत बनाएं, सांसद संध्या राय ने मंडल पदाधिकारियों को दिए टिप्स

Datia News : दतिया। पार्टी को हर एक ग्राम, केंद्र और बूथ स्तर पर मजबूत बने इसके लिए प्रदेश और केंद्र की सरकार अंतिम छोर के व्यक्ति तक की सोच लेकर काम कर रही है। अब हम सब मिलकर पार्टी को मजबूत करें। इसके लिए कार्यकर्ता जुट जाएं।

यह बात शुक्रवार को भिंड दतिया सांसद व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष संध्या राय ने बूथ विस्तारक संरचना के तहत भाजपा ग्रामीण मंडल के बूथ क्रमांक 56 ग्राम रिछरा में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के बीच कही।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद राय, मंडल विस्तारक अतुल भूरे चौधरी भाजपा जिला मंत्री, मीनाक्षी कटारे, मंडल अध्यक्ष रघुवीर प्रताप कुशवाह ने पार्टी संस्थापक कुशाभाऊ ठाकरे के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री डा. राजू त्यागी द्वारा किया गया।

इस मौके पर सांसद ने बूथ समिति के सदस्यों के साथ बैठकर चर्चा की। उन्होंने मंडल पदाधिकारियों एवं बूथ समिति के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहाकि भाजपा की विचारधारा है कि अंतिम छोर के व्यक्ति भी पार्टी से जुड़े।

जिससे पार्टी मजबूत हो और आने वाले समय में भाजपा हर एक ग्राम केंद्र और बूथ स्तर पर मजबूत हो। इसके पश्चात सांसद संध्या राय, मंडल उपाध्यक्ष मिंकू पाठक के निवास पर पहुंची। जहां पर उनका शाल श्रीफल और पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में डा.सलीम कुरेशी, बद्री प्रसाद साहू, भानसिंह राजपूत, अजय दुबे, मंगल यादव, महेश यादव, मानसिंह कुशवाह, विनोद यादव, कुलदीप यादव, अनिल दांगी, विनोद अहिरवार, लला रजक, कल्लू कुशवाह, रवि गौतम, शिवचरण कुशवाह, गल्ली कुशवाह, धर्मेंद्र प्रजापति, धर्मेंद्र गुर्जर, राहुल गुर्जर, नीतू रावत, प्रभु पाल,

रामू साहू, राजा कुशवाह, अवधेश राजपूत सहित मंडल व बूथ समिति पदाधिकारी और ग्रामीण जन कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!