क्या सच में शो में वापस आ रहे हैं मोहसिन खान और शिवांगी जोशी? मेकर ने शेयर कर दी ये पोस्ट , जानिए सच ?

मुंबई : राजन शाही का सुपरहिट शो और लॉन्ग टाइम रनिंग शो “यह रिश्ता क्या कहलाता है” में अब एक बार फिर खूब सारे ट्विस्ट सामने आगए है जहा से कहानी कुछ इस तरह बदल गई है की किसी ने इस बात का अंदाज़ा भी नहीं लगाया होगा , आपको बता दे की शो में इस नए साल पर नए मोड़ देखने को मिल रहे है जहा फिरसे एक बार दर्शको को इमोशनल ड्रामा दिखाया जा रहा है

टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अब 5 साल का एक बड़ा लिप आने वाला है। जहा पांच साल के इस लीप में शो के निर्माता बहुत सारे बदलाव करने जा रहे है, कुछ इस तरह बदल सकती है कहानी। अक्षरा अपने बेटे और अभिनव के साथ अपनी नई जिंदगी शुरू करते नजर आएगी। सोशल मीडिया पर एक शो का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस बार टीआरपी लिस्ट सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ तीसरे नं. पर है।

यह है बड़ा सवाल ?
आपको बता दे की टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी और मोहसिन खान ‘नायरा’ और ‘कार्तिक’ आज भी दर्शको के दिल पर राज कर रहे है। शो में पहले शिवांगी और मोहसिन की केमिस्ट्री फैंस को बेहद पंसद है।इसी को लेकर दर्शक उन्हें शो में फिर से साथ देखना चाहते हैं। लेकिन अब सवाल ये है कि क्या यह सच में मुमकिन है? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की सबसे ज्यादा फेमस जोड़ी कार्तिक और नायरा की भूमिका मोहसिन खान और शिवांगी जोशी ने बखूबी निभाई थी।

दर्शको को है शिवांगी जोशी और मोहसिन खान का इंतिज़ार
सोशल मीडिया से लेकर इंटरनेट दुनिया तक यह जोड़ी भी फैंस की पहली पसंद बनी है , फैंस उनकी ऑनस्क्रीन और ऑफ स्क्रीन की मजाक मस्ती को पसंद करते थे। शिवांगी जोशी और मोहसिन खान के फैंस आज भी उनको वापस से शो में देखने के लिए बेकरार है।आपको जान के आश्चर्य होगा की न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग हैं।

मेकर ने पोस्ट शेयर कर दी ये जानकारी
“यह रिश्ता क्या कहलाता है” के निर्माता राजन शाही ने शनिवार को अपने ऑफिसियल सोशल मीडिया पर ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की एक स्पेशल पल साझा करते हुए कहा, “हैप्पी कायरा डे, 6 जनवरी 2023 थू थू थू।” उन्होंने सेट पर मोहसिन और शिवांगी के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की है जिसमें दोनों काफी अच्छे लग रहे हैं। इसके साथ ही शिवांगी ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल से ये पोस्ट शेयर कर दर्शको को इसकी जानकारी दी।

yeh rishta kya kehlata hai

क्या है सच ?
आपको बता दे की कुछ साल पहले ही “यह रिश्ता क्या कहलाता है” में शिवांगी जोशी और मोहसिन खान ने शो को अलविदा कह दिया था क्योंकि उस वक़्त के बाद से सीरियल में एक और जेनरेशनल लीप आया है। उन दोनों के शो को छोड़ने के बाद उनके फैंस काफी उदास हुए दर्शको ने इस जोड़ी को फिर से कास्ट करने की इच्छा जताई है। लेकिन फ़िलहाल मेकर्स शायद इन दोनों को शो में वापस लाने में असमर्थ है और इंटरनेट पर वायरल हो रही सारी खबरों की भी यह ही सचाई है इन शिवांगी जोशी और मोहसिन खान अब शो का हिस्सा नहीं है।

क्या कर रहे है आज – कल ?
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के बाद, मोहसिन कुछ म्यूजिक वीडियो कर चुके हैं। वहीं शिवांगी जोशी के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार खतरों के खिलाड़ी 12 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter