‘भाग्य लक्ष्मी’: ऋषि ने कबूल किया लक्ष्मी के लिया अपना प्यार, गुस्साई मलिष्का अब रचेगी यह साजिश

बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस्ड टीवी शो ‘भाग्य लक्ष्मी’ में इन दिनों बेहद बड़े ड्रामे और ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। शो में चल रहे कोर्ट रोमं ड्रामे में अब मोनिश मलिष्का की हरकत पर गुस्सा होकर ऋषि के चारों ओर आग लगा देता है और पुलिस को इसकी तस्वीर भेजता है। लेकिन इसके बाद कुछ ऐसा होता है कि सभी मोनिश के चंगुल से बच जाते है।

ऋषि को हुई जेल
शो में अबतक हमने देखा कि इसके बाद ऋषि विटनेस बॉक्स में खड़ा होता है और सुनवाई के दौरान एक बड़ा झूठ बोलता है जिससे परिवार के सदस्य हैरान रह जाते हैं।

ऋषि अपने बयान में जज को बताता है कि होटल में जो कुछ भी हुआ उसके पीछे उसका हाथ था। जिसके बाद जज उसे हिरासत में डाल देते है।

लक्ष्मी के लिए ऋषि ने कबूल किया प्यार
अब शो के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि ऋषि के इस कदम से मलिष्का भड़क जाती है और वह उसका सामना करती है। मलिष्का जेल में ऋषि से मिलती है और लक्ष्मी के लिए उसकी भावनाओं के बारे में सवालों की बौछार करती है।

जिसपर ऋषि कबूल कर लेता है कि वह लक्ष्मी से प्यार करता है। ये सुनकर मलिष्का का दिल टूट जाता है और वो ऋषि पर उसकी भावनाओं से खेलने के लिए ऋषि को धोखेबाज़ कहती हैं ।

मलिष्का रचेगी साजिश
दूसरी ऋषि खुद भी लक्ष्मी के लिए अपनी भावनाओं को लेकर कंफ्यूज नजर आएगा। इसके अलावा, मलिष्का बड़ा नाटक करने की योजना बना रही है जिससे वह नीलम की सहानुभूति पा सके है क्योंकि वह अकेली है जो लक्ष्मी को बाहर निकाल सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मलिष्का नीलम से सहानुभूति और सपोर्ट हासिल करने के लिए खुद को फांसी लगाने की कोशिश करती है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter