कोलकाता । ममता बनर्जी को कोलकाता के अस्पताल से शुक्रवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। बताया जाता है की ममता लगातार डॉक्टर्स ऐmamtaamtaaसे डिस्चार्ज करने की बात कह रही थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। ममता बनर्जी व्हील चेयर पर सवार होकर अस्पताल से बाहर निकली।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। एसएसकेएम अस्पताल सूत्रों के मुताबिक ‘उन्हें 48 घण्टे के मेडिकल ऑब्ज़र्वेशन में रहने को कहा गया था, लेकिन वो बार बार डिस्चार्ज करने का आग्रह कर रही थीं। उन्हें कुछ निर्देश दिए गए हैं, उनको मानते हुए वो थोड़ा बहुत मूवमेंट कर सकती हैं। दीदी को व्हील चेयर का इस्तेमाल करना होगा। हालांकि सीएम ममता अगले दो-तीन दिन डॉक्टर की निगरानी में रहेंगी। बता दें कि बुधवार की शाम को नंदीग्राम में घायल होने के बाद उन्हें फौरन कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
बता दें कि बुधवार को नंदीग्राम में घायल होने के बाद उन्हें फौरन कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सीएम ममता बनर्जी ने आरोप लगाया था कि उन पर 4-5 लोगों ने हमला किया। उन्हें कुचलने की कोशिश की। अस्पताल में उनके बाएं पैर पर प्लास्टर लगाया गया था। ममता बनर्जी ने गुरुवार को अस्पताल के बिस्तर से जारी वीडियो संदेश में कहा था कि वह कुछ दिनों में चुनाव प्रचार के लिए लौटेंगी और जरूरत पड़ने पर व्हील चेयर का इस्तेमाल करेंगी। साथ ही उन्होंने अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की थी.
कहा जा रहा है कि अब 13 मार्च को पुरुलिया में सीएम ममता बनर्जी जनसभा को संबोधित कर सकती हैं।
पुरुलिया में उनका बलरामपुर और बघमुंडी में कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री 14 मार्च बांकुड़ा में और 15 मार्च को झारग्राम का दौरा कर सकती हैं। इसके बाद सीएम 17 मार्च को पूर्वी मिदनापुर के एगरा , पटाशपुर और तंलुक में चुनावी जनसभा को संबोधित कर सकती हैं।


