स्टार प्लस के लांगेस्ट रनिंग टीवी शो के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत बेहद मेजर ड्रामे के साथ होती है। एपिसोड की शुरुआत में अभिमन्यु ड्राइव करता है तभी नील चलती कार में कूद जाता है। अभिमन्यु नील को दौड़ती हुई कार के अंदर कूदने के लिए डांटता है।
नील आरोही के साथ अपनी बातचीत को याद करता है जब वह आरोही से कहता है कि उसने उसके दिए गए गिफ्ट को खो दिया। आरोही गुस्सा हो जाती है लेकिन वाद में आरोही नील को आराम करने के लिए कहती है क्योंकि एक दिन सबको उनके रिश्ते के बारे में पता चल जाएगा।

अभिमन्यु ने अक्षु को किया इमेजिन
वास्तविकता में वापस आकर नील उपहार खोजने में सफल हो जाता है। इधर अभिमन्यु कार में अक्षरा को याद करता है। उसकी कल्पना में अक्षरा अभिमन्यु से कहती है कि दूर रहना आसान नहीं है।

वह उसे मुंबई जाने के अपने फैसले पर फिर से सोचने के लिए कहती है क्योंकि एक ही शहर में होने के कारण कम से कम वे एक दूसरे से अचानक मिल सकते हैं। अक्षरा अभिमन्यु से कहती है कि दूर रहना आसान नहीं है क्योंकि वह पहले ही कोशिश कर चुकी है।
अभि को आया गुस्सा
नील अभिमन्यु से पूछता है कि उसे क्या परेशान कर रहा है। अभिमन्यु और नील अक्षरा और कायरव को ‘अक्षरा डांस एंड म्यूजिक अकादमी’ का उद्घाटन करते हुए देखते हैं। कायरव और अक्षरा उत्साहित हो जाते हैं। अक्षरा को देखकर अभिमन्यु गुस्सा हो जाता है।
वह कहता है कि अच्छा है अक्षरा आगे बढ़ रही है। अभिमन्यु मंजरी से बात करता है और उससे कहता है कि वह उसे मुंबई ले जाएगा। अक्षरा अभिमन्यु से कहती है कि वह मंजरी को उसके घर और शहर से दूर नहीं ले जा सकता।
अक्षरा-हर्ष में हुई बात
अभिमन्यु सोचता है कि अक्षरा हर जगह क्यों आ जाती है। इधर अक्षरा हर्ष से बात करती है और मंजरी की मदद करने का फैसला करती है। हर्ष अक्षरा को धन्यवाद करता है।
वह चुपचाप अक्षरा को मंजरी के पास ले जाने का फैसला करता है। वह कहता है कि रोहन इस काम में उसका साथी होगा। अभिमन्यु अक्षरा को देखता है। वह सोचता है कि वह फिर से इमेजिन कर रहा है और अनदेखा कर देता है।
View this post on Instagram
A post shared by Ye Rishta kya khelata h (@ye_rishta_kya_khelata_hai.16)
अक्षु ने मंजरी के लिए गया गाना
इधर आरोही अक्षरा को अस्पताल में नहीं देख पाती है। वह यह सोचकर निराश हो जाती है कि उसके दोस्त आगे बढ़ रहे हैं और उसे अपना जीवन शुरू करना बाकी है।
अक्षरा मंजरी के लिए गाना गाती है और उसे उठने के लिए कहती है क्योंकि उसकी आवाज में जादू है। हर्ष अक्षरा और मंजरी को निहारता है। अभिमन्यु बेचैन हो जाता है। उसे अक्षरा की मौजूदगी को अहसास होता है।
हर्ष अभिमन्यु को मंजरी को मुंबई ले जाने से रोकने की कोशिश करता है। दोनों आपस में बहस करते हैं। अक्षरा बीच में आती है और अभिमन्यु से कहती है कि वह मंजरी को मुंबई नहीं ले जा सकता। अक्षरा सुहासिनी और मनीष को अभिमन्यु के फैसले के बारे में बताती है।
मनीष को अक्षरा के मंजरी को म्यूजिक थैरेपी देने के बारे में पता चलता है। वह उसे डांटता है। इधर अभिमन्यु को पता चलता है कि नील की एक गर्लफ्रेंड है। वह नील को पहले सब कुछ पक्का करने की सलाह देता है।
View this post on Instagram
A post shared by Ye Rishta kya khelata h (@ye_rishta_kya_khelata_hai.16)
प्रीकैप : मंजरी कोमा से बाहर आती है, अक्षरा अभिमन्यु को मंजरी को मुंबई ले जाने से रोकती है।