नईदिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को बुखार के बाद कमजोरी आने की शिकायत पर एम्स में भर्ती कराया गया था। उनका इलाज कर रहे डॉक्टर्स का कहना है कि उनकी हालत अभी िस्थर है। डॉक्टर्स उनकी सेहत पर लगातार नजर रखे हुए हैं।
इधर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने एम्स पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने डॉ. सिंह से भी मुलाकात कर उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की।

एम्स के डॉक्टर्स के मुताबिक 89 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री को एम्स के कार्डियो-न्यूरो केंद्र के निजी वार्ड में बुधवार को भर्ती कराया गया था और वह डॉक्टर नीतीश नाइक के नेतृत्व में ह्रदय रोग विशेषज्ञों की टीम की देख-रेख में हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने एम्स में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने इसे लेकर ट्वीट किया है कि ‘मैं डॉ. मनमोहन सिंह जी के अच्छे स्वास्थ्य और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’
एम्स में डॉक्टर्स का एक दल लगातार पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की हालत पर नजर बनाए हुए हैं। चिकित्सक उनकी देखरेख में लगे हुए हैं। फिलहाल उनकी हालत िस्थत बताई गई है।

पूर्व के वर्षों में डॉ. मनमोहन सिंह की बाइपास सर्जरी भी की गई थी। जिसके बाद वह पूरी तरह स्वस्थ्य हो गए थे। इस बार बुखार आने के बाद उनकी तबियत बिगड़ने लगी और उन्होंने कमजोरी महसूस किए जाने की शिकायत की थी। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराना पड़ा।