रविवार को भी खुला रहा बाजार, महिला खरीदारों की रही भीड़
दतिया. रविवार को भी करवा चौथ की खरीदारी के लिए बाजार में महिलाओं का जमघट लगा रहा। जहां महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। करवा चौथ के मद्देनजर बाजारों में रौनक नजर आई। पुलिस की ओर से भी यातायात व्यवस्था को लेकर इंतजाम किए गए। रविवार होने के बाद भी बाजार खुला रहा। नगर में रविवार के दिन महिलाओं द्वारा करवा चौथ के त्यौहार को लेकर साड़ी सहित चूड़ी और कास्मेटिक सामान की दुकानों पर पहुंचकर खरीदारी की गई । 3 नवंबर को उप चुनाव को देखते हुए बाजार में इन दिनों खरीदारी करने आने वाले लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter