मातृत्व स्वास्थ्य हकदारी अभियान को दी जाएगी गति, समीक्षा बैठक में सदस्यों ने लिया निर्णय

दतिया ।  जिले में मातृत्व स्वास्थ्य व बाल अधिकारों के क्रियान्वयन की बेहतर स्थिति लाने के उद्देश्य से मातृत्व स्वास्थ्य हकदारी अभियान एवं जिला बाल अधिकार मंच सीआरओ जिला इकाई दतिया के संयुक्त तत्वावधान में मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। आयोजन डा.बबीता विजपुरिया के निवास पर हुआ।

बैठक में रामजीशरण राय ने अभियान के तहत गतिविधियों की जानकारी देने के साथ ही आगामी रणनीति के बारे में बताया गया। बैठक में जिला स्तरीय स्वास्थ्य संवाद के बारे में बलवीर पांचाल व अशोक कुमार शाक्य द्वारा विस्तृत रूप से समुदाय आधारित निगरानी एवं सीबीएम स्थिति में जिला प्रशासन के अधिकारियों के माध्यम से अविलंब सुधार के प्रयास करने की बात कही गई। अधिकार हनन के मुद्दों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वरिष्ठ सदस्य वीरेंद्र शर्मा ने अपेक्षा जताई कि अभियान द्वारा गतिविधियों को गति दी जावे।

कार्यक्रम का संचालन डा.बबीता विजपुरिया एवं कल्पनाराजे बैस एड. द्वारा किया गया। बैठक में आमंत्रित सदस्य अनिल गोस्वामी व भानुमती शाक्य द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए। अभियान को गति देने के लिए उमा नौगरैया एवं रंजना भटनागर ने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में उपस्थित अन्य जिला इकाई सदस्यों ने अभियान से संबंधित व्यापक जानकारी का आदान प्रदान किया गया।

अभियान की ओर से कलेक्टर व सिविल सर्जन को मांग पत्र सौंपने के लिए अभियान प्रतिनिधि मंडल में शामिल होने के लिए सदस्यों ने सहमति जताई। बैठक में आगामी तैयारियों के बारे में भी विचार विमर्श किया गया। जिसमें सदस्यों से अनिवार्य सहभागिता के लिए कहा गया। कार्यक्रम के अंत में अभियान सदस्य प्रशांत गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter