‘मीत बदलेगी दुनिया की रीत’: सामने आएँगे बर्फी देवी के सीक्रेट इरादे, मीत अहलावत को होगा इस बात का एहसास

ज़ी टीवी के शो ‘मीत बदलेगी दुनिया की रीत’ में पिछले कुछ हफ्तों में काफी ड्रामा देखने को मिला है। मौजूदा ट्रैक के अनुसार राजवर्धन ने मीत हुड्डा अहलावतों की चार भारतीय कंपनियों को सँभालने की जिम्मेदारी दी है। दूसरी तरफ सबके सामने एक और चौंकाने वाली खबर आई है। जिसके साथ ही बर्फी देवी द्वारा नीलम की शादी कराने का कारण भी पता चल जाएगा।

डॉक्टर देंगे शॉकिंग न्यूज
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अपकमिंग एपिसोड्स में नीलम के बेहोश होने पर डॉक्टरों द्वारा उसे प्रेग्नेंट घोषित कर दिया जाएगा।

साथ ही, बर्फी देवी के छिपे हुए इरादे सामने आएंगे क्योंकि वह नीलम की शादी मीत अहलावत से कराने की जल्दी में होगी। मीत अहलावत को तब इस बात का एहसास होगा कि उसे बर्फी देवी और नीलम ने धोखा दिया है।

मीत हुड्डा मांगेगी राजवर्धन से मदद
बर्फी देवी के धोखे को समझने के बाद मीत अहलावत बर्फी के कामों और साजिशों के पीछे के एजेंडे का पता लगाने की कोशिश करेगा। दूसरी तरफ मीत हुड्डा भी ये सब जानकर हैरान हो जाएगी और राजवर्धन से इन सबके पीछे की असली सच्चाई सामने लाने में मदद करने की रिक्वेस्ट करेगी।

यह भी पढ़ें: ‘मीत बदलेगी दुनिया की रीत’: बर्फी देवी ने मीत हुड्डा के खिलाफ किया मासूम का इस्तेमाल, मीत हुड्डा ने इस तरह दिया करारा जवाब

बर्फी करेगी मीत अहलावत को ब्लैकमेल
दूसरी तरफ नीलम की प्रेग्नेंसी को लेकर बर्फी देवी और मीत अहलावत के बीच टकराव होगा, मीत अहलावत कहेगा कि वह बच्चे का पिता नहीं है, लेकिन यबर्फी देवी उसे चुप करा देगी और उसे ईशा के बारे में ब्लैकमेल करेगी

हालांकि अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मीत हुड्डा कैसे मीत अहलावत को बर्फी देवी द्वारा उसके खिलाफ बनाई जा रही साजिश से बचाएगी।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter