सीएम महबूबा मुफ्ती का बीजेपी पर हमला, बोलीं- खान है इसलिए शाहरुख के बेटे आर्यन को किया जा रहा टारगेट

जम्मू : पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को आरोपितों पर प्रशासन की कार्रवाई में भी सियासत नजर आ रही है।उन्होंने आरोप लगाया कि बालीवुड अभिनेता शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान को सिर्फ इसीलिए केंद्रीय एजेंसियों ने हिरासत में लिया है क्योंकि उसके नाम के पीछे खान लगा हुआ है। ट्विटर पर महबूबा ने ड्रग मामले में आर्यन खान पर केंद्रीय एजेंसियों की पूछताछ के बहाने लखीमपुर हिंसा मामले में केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

उन्होंने लिखा, केंद्रीय एजेंसियों ने चार किसानों की हत्या के आरोपित केंद्रीय मंत्री (अजय मिश्रा) के बेटे के खिलाफ कार्रवाई करके उदाहरण पेश करने के स्थान पर 23 वर्ष के आर्यन को सिर्फ खान होने के कारण हिरासत में ले लिया। दुर्भाग्य यह है कि भाजपा अपने मूल मतदाताओं को खुश करने में लगी हुई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि मुसलमानों को सिर्फ इसीलिए प्रताड़ित किया ज रहा है ताकि भाजपा अपने वोट बैंक को खुश कर सके। वहीं, महबूबा के इस बयान का इंटरनेट मीडिया पर ही विरोध होने लगा है। यहां तक कि उनके बयान को उनकी सांप्रदायिक सोच बताया जा रहा है। 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter