कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पर दर्ज हुए प्रकरण को लेकर एसपी को सौंपा ज्ञापन
दतिया. कांग्रेस नेताओं ने पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य रामकिंकर सिंह गुर्जर पर दर्ज किए गए पुलिस प्रकरण को लेकर शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक गुरुकरण सिंह को आवेदन एवं एक सीडी सौंपी है। उक्त आवेदन व सीडी सौंपते हुए कुंवर सिंह पटेल व एवं चुनाव प्रभारी गोपाल यादव ने पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बेवजह अपराधिक मामले दर्ज हो रहे हैं। इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक ने उन्हें आश्वस्त किया कि मामले की जांच की जाएगी और सीडी के रूप में प्राप्त साक्ष्य को भी जांचा जाएगा इसके बाद ही केस में चालान पेश किया जाएगा।

वहीं पुलिस अधीक्षक को उक्त आवेदन रामकिंकर की ओर से सौंपा गया है। जिसमें उल्लेख है कि राजनैतिक साजिश के तहत उनके व उनके परिवार के सदस्यों के विरुद्ध मारपीट और फायरिंग का मामला पंडोखर पुलिस ने भाजपा के इशारे पर किया गया। उन्हें चुनाव से दूर रखने के लिए यह सब षडयंत्र है। रामकिंकर के मुताबिक जिस समय की यह घटना बताई जा रही है उस समय वह मुरगुवां में मौजूद थे। इसकी पुष्टि उनके मोबाइल की लोकेशन से भी की जा सकती है। इस मामले में जांच की उन्हांेंने मांग की है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter