बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत, नशे की हालत में वाहन चालक गिरफ्तार

Datia News : दतिया।  भांडेर-मोंठ मार्ग पर तेज गति से आ रही बाइक ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में घायल की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार भांडेर के ठकुरास मोहल्ला निवासी जाहर सिंह सेंगर छोटे पुत्र विश्वनाथ शनिवार शाम 7 बजे करीब घर लौट रहे थे तभी शाहपुर बस स्टैंड के नजदीक मोंठ की तरफ से आ रही बाइक क्रमांक एमपी32 एमई 2148 के चालक राहुल जाटव ने शराब के नशे में उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे कुछ फुट दूर जाकर सिर के बल गिरे।

घटना के दौरान पास ही होटल पर बैठे लोग तेजी से घटनास्थल पहुंचे और मौके पर अंतिम सांस गिन रहे जाहर सिंह को भांडेर सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन वहां डा.आरएस परिहार ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद अस्पताल पहुंची शाजापुर मोंठ उप्र पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए झांसी पहुंचाया। आरोपित बाइक चालक राहुल गौतम को गिरफ्तार कर पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है। आरोपित बाइक चालक सीतापुर जिला दतिया का निवासी बताया जाता है। जो हादसे के वक्त शराब के नशे में था।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter