सोमवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों और वित्त मंत्रियों के साथ बैठक करेंगी निर्मला सीतारमण, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

नई दिल्ली : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों, वित्त मंत्रियों के साथ बैठक करेंगी। इस बैठक में अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में मदद करने के लिए निजी निवेश को आकर्षित करने के उपायों पर चर्चा की जायेगी।

भारत निवेश के लिए आकर्षक स्थान बनता जा रहा है..

उन्होंने कहा, ‘‘भारत निवेश के लिए आकर्षक स्थान बनता जा रहा है…निजी क्षेत्र से सकारात्मक प्रतिक्रिया आ रही है। साथ ही भू-राजनीतिक घटनाक्रम भी भारत के पक्ष में हैं।’’ वही आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव अजय सेठ ने शुक्रवार को बताया कि बैठक के दौरान निजी निवेश आकर्षित करने के लिए भूमि, जल से जुड़े नियमों को सुगम बनाने पर विचार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस बैठक का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि केवल केंद्र सरकार द्वारा ही नहीं, बल्कि राज्य सरकारों द्वारा भी इस समय का उपयोग कर विकास को आगे बढ़ाया जाए

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter