Mirzapur 2 trailer release, क्या मुन्ना मिर्जापुर की गद्दी का नया हकदार बनेगा
Mirzapur 2,trailer, release, Munna,new ,Mirzapur 2

सोशल मीडिया हलचल. जिस वेब सीरीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार था वह आख‍िर खत्म हुआ. अमेजन प्राइम ने मिर्जापुर 2 का ट्रेलर रिलीज कर दिया है. सीरीज के ट्रेलर को देख आप भी कहेंगे क‍ि इंतजार का फल मीठा होता है. ट्रेलर में प्रतिशोध, षडयंत्र, खून-खराबा, धोखा जैसे एंटरटेनमेंट के सारे डोज शामिल हैं. सीरीज के धमाकेदार होने की गारंटी इसके ट्रेलर से ही म‍िल रही है. यह देखना काफी द‍िलचस्प होगा कि शो दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरता है या नहीं.

इस बार सीरीज में द‍िखेंगे ये नए किरदार

मिर्जापुर के सीजन 1 में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, विक्रांत मैसी, श्र‍िया पिलगांवकर, रसिका दुग्गल, हर्ष शेखर गौड़, अमित सियाल, अंजुम शर्मा, शीबा चड्ढा, मनु ऋषि चड्ढा और राजेश तैलंग मुख्य किरदार में थे. उनकी कहानी को मिर्जापुर 2 में आगे बढ़ाया गया है जिसमें कुछ पुराने किरदार अब शो में नहीं हैं. वहीं कुछ नए कैरेक्टर्स की एंट्री हुई है. इस बार मिर्जापुर 2 में विजय वर्मा, प्रियांशु पेंदौली और ईशा तलवार भी सीरीज में एंटरटेनमेंट का डोज देते नजर आएंगे.

प‍िछले सीजन का र‍िकैप

जैसा क‍ि हम जानते हैं सीजन 1 में मिर्जापुर की गद्दी का पूरा खेल दिखाया गया था. इस खेल में कालीन भैया के हाथ में कमान थी. उनका बेटा मुन्ना (दिव्येंदु) इस गद्दी को बचाना तो चाहता है पर हथ‍ियाना भी चाहता है. इस पूरे खेल में गुड्डू पंड‍ित के भाई बबलू पंड‍ित यानी विक्रांत मैसी और गुड्डू की पत्नी स्वीटी गुप्ता यानी श्र‍िया पिलगांवकर की मौत हो जाती है. अब इस सीजन में गुड्डू अपनी पत्नी और भाई की मौत का बदला लेगा. और उसका साथ देगी स्वीटी की बहन श्वेता त्रिपाठी. दोनों में खूब आक्रोश भरा है और वे मौत का बदला लेने के लिए हर सीमा लांघने को तैयार हैं. 23 अक्टूबर को र‍िलीज होगी सीरीज

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!