टोल प्लाजा के पास बदमाशों ने की फायरिंग : गोली लगने से युवक हुआ गंभीर घायल, पुलिस छानबीन में जुटी

Datia news : दतिया। टोल प्लाजा पर हुई गोलीबारी में एक युवक घायल हो गया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार चिरुला थाना क्षेत्र में डगरई टोल प्लाजा के पास बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने दो लोगों पर फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली एक नाबालिग को लग जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

जिसे उपचार के लिए टोल प्लाजा के पास मौजूद लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

पुलिस ने बताया कि झांसी हाइवे स्थित टोल प्लाजा के नजदीक बने केंद्रीय विद्यालय के सामने की रविवार देर रात सिद्धार्थ कालोनी निवासी देव पुत्र विजय अहिरवार अपने साथी मनीष तिवारी के साथ घर लौटकर आ रहा था।

तभी रास्ते में विद्यालय के सामने तीन अज्ञात बदमाशों ने अचानक फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली लगने से देव घायल हो गया।

जिसे उसके दोस्त मनीष तिवारी ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार जारी है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter