‘गुम है किसी के प्यार में’ : अरे…. ये क्या, विराट ने पाखी को कर दिया किस, अब क्या होगा सांईं का?

नई दिल्ली ।  विराट कभी पाखी को किस करेगा। शायद ऐसा आपने भी नहीं सोचा होगा। लेकिन यह सच है। ‘गुम है किसी के प्यार में’ का विराट अब पाखी के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखेगा। इसका एक वीडियो भी लीक हो गया है। साईं की जगह पाखी के साथ विराट की नजदीकियां वाकई सरप्राइज कर देंगी आपको। जी, हां यह सब आप जल्दी ही देख सकेंगे।

टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ का विराट, पाखी से सीधे मुंह बात नहीं करता। वो बार-बार साईं को यह एहसास दिलाने की कोशिश करता है कि वो सिर्फ साईं से प्यार करता है, लेकिन असलियत क्या है इसका खुलासा एक वीडियो ने कर दिया है। 

इस वीडियो में आप देखेंगे कि विराट, साईं के सामने पाखी को ऐसे-ऐसे तानें दे रहा है जिससे उसे काफी बुरा लग रहा है। लेकिन इस बात की परवाह किए बगैर वो सिर्फ ये जताने की कोशिश कर रहा है कि उसकी जिंदगी में सिर्फ साईं की जगह है।

पाखी संग रोमांटिक हुआ विराट

इस वीडियो में आप देखेंगे कि विराट जैसे ही पाखी को तानें दे रहा है, दूसरे ही पल वो सब कुछ भूल जाता है और नाराज पाखी के पीछे-पीछे आता है और पाखी को किस करता है। इसके बाद विराट कहता है- ‘गुस्से में तो तुम और भी क्यूट लगती हो। वैसे आज रात को डिनर पर चले मिसेज भट्ट।  

विराट-पाखी की जोड़ी आएगी नजर

दरअसल, ये प्रोमो स्मार्ट जोड़ी शो का है। इस प्रोमो को स्टार प्लस पर शेयर किया है। प्रोमो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- ‘पाखी-विराट के पीछे छुपी है नील-ऐश्वर्या की अनोखी मिठास। देखिए ऐसी ही कुछ अतरंगी प्यार की कहानियां स्मार्ट जोड़ी पर ।

दोनों की हो चुकी है रियल मैरिज

विराट और पाखी यानी कि नील भट्ट (Neil Bhatt) और ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) ने बीते साल 30 नवंबर को शादी के बंधन में बंधकर सात फेरे लिए थे। शादी के बाद ये दोनों सितारे घूमने के लिए राजस्थान गए। जहां से इन दोनों ने कई तस्वीरें शेयर की। इनकी शादी भी काफी चर्चा में रही थी। टीवी स्क्रीन की इस खास जोड़ी को रियल मैरिज करने पर खूब बधाईयां भी मिली थीं।

टीवी ‘गुम है किसी के प्यार में’ कर रहे लीड रोल

पाखी और विराट टीवी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ लीड रोल में हैं। सीरियल में पाखी और विराट एक साथ तो नहीं हैं लेकिन इतना जरूर है कि पाखी विराट से सीरियल में बहुत ज्यादा प्यार करती है। दोनों सीरियल में एक दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन दोनों की शादी किसी और से हो गई। विराट तो अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गया लेकिन पाखी अपने पति सम्राट को नहीं स्वीकार सकी। इस शो में भी खूब टि्वस्ट देखने को मिल रहे हैं।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter