मोहम्मद साहब ने जन्म लेकर लोगों को अल्लाह का संदेश दिया
 दतिया. मोहम्मद साहब ने जन्म लेकर लोगों को अल्लाह का संदेश दिया । मुस्लिम आवाम कमेटी अध्यक्ष सुल्तान खान ने यह विचार तकिया वाली मोहम्मदी मस्जिद पर मिलादुन्नवी के मौके पर व्यक्त किए। शुक्रवार को मोहम्मद पैगम्बर साहब के जन्म दिवस को नगर में पारम्परिक आयोजनों के साथ मनाया गया। इस दौरान सभी मुस्लिम भाई तकिया वाली मस्जिद पर एकत्रित हुए। यहां प्रसादी वितरण के दौरान समाज के प्रबुद्ध लोगों ने पैगम्बर साहब के विषय पर लोगों को जानकारी दी। शहर काजी रहीस खान ने कहाकि पैगम्बर साहब बचपन से ही अल्लाह की इबादत में लीन रहते थे। चालीस वर्ष की अवस्था में उन्हें अल्लाह की ओर से संदेश प्राप्त हुआ।

ईदगाह कमेटी अध्यक्ष मुकीम खान ने बताया कि हजरत मोहम्मद साहब ने खुदा के हुक्म से जिस धर्म को चलाया वह इस्लाम कहलाता है। इसका शाब्दिक अर्थ है खुदा के हुक्म पर झुकना। कार्यक्रम का संचालन अल्ताफ अली एवं बादशाह खान द्वारा किया गया। इस अवसर पर हाफिज शेख मोहम्मद, ताज सिद्धीकी, मंसूर अली, हाफिज खलीफा, अली हसन, रफीक शेख, शहीद खान, शाहरूख खान, अशफाक खान, इसरार खान, गुड्डू पठान, हाजी असरफ खान, इमरान खान, इरफान खान, गोले खलीफा आदि मौजूद रहे। यहां सभी लोग जुलूस की शक्ल में दोपहर 2 बजे गल्ला मंडी, सदर बाजार, बसस्टैंड, सिविल लाइन्स होते हुए सिविल लाइन्स मस्जिद तक गए। यहां तकरीर के बाद प्रसादी का वितरण हुआ।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter