मोहन यादव बोले- कांग्रेस के कई विधायक हमारे संपर्क में, इनकी संख्या इतनी ज्यादा कि खुलासा ठीक नहीं
मोहन यादव बोले- कांग्रेस के कई विधायक हमारे संपर्क में, इनकी संख्या इतनी ज्यादा कि खुलासा ठीक नहीं

दमोह. दमोह से कांग्रेस विधायक राहुल सिंह लोधी के भाजपा में शामिल होने के बादjain में उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने एक बड़ा बयान दिया है। यादव ने दावा किया है कि मालवा-निमाड़ सहित कांग्रेस के काई विधायक उनके संपर्क में हैं। इन विधायकों की संख्या इतनी अधिक है कि इसका अभी खुलासा करना ठीक नहीं है। ये विधायकों को कांग्रेस में मान-सम्मान नहीं मिल रहा है, इसलिए वे भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

यादव ने कहा कि हाल ही में एक और कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल हुए हैं। कांग्रेस अपने विधायकों को संभाल नहीं पा रही है। उनका विश्वास टूट रहा है, जबकि विकास के मामले में भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ रहा है। चुनाव के पहले ही कांग्रेस के हाल खराब हैं। भाजपा आने वाले समय में 28 की 28 सीट जीतगी। इसके अलावा जो सीट रिक्त हुई है, यहां भी हमें समर्थन मिलेगा।

यादव ने और विधायकों के संपर्क में होने की बात पर कहा कि यह राजनीतिक रूप से पहले से बता देना ठीक नहीं होता है। हां, यह सही है कि बड़ी संख्या में कांग्रेसी हमारे संपर्क में हैं। इसमें उज्जैन जिले के अलावा अन्य जिलों में भी यही स्थिति है। कांग्रेस के विधायकों की सदस्यता लेने को लेकर कहा कि कांग्रेस अपने लोगों का विश्वास जीतने में फेल हुई है। परशा के कारण वह ऐसे आरोप लगा रहे हैं। भाजपा खरीद-फरोख्त में विश्वास नहीं रखती है। मंत्री और विधायकी छोड़ने के लिए बहुत बढ़ा कलेजा चाहिए। कांग्रेस से आ रहे विधायकों की संख्या को ठीक नहीं, समय के साथ सबका उत्तर मिल जाएगा।

राहुल लोधी के इस्तीफे के बाद विधानसभा में दलित स्थिति

पार्टी सीट
भाजपा 107
कांग्रेस 87
बसपा 2
सपा 1
निर्दलीय 4
खाली सीट 29

 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!