अच्छी खबर! देश में अब तक 2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने दी कोरोना को शिकस्त, बीते 24 घंटे में ठीक होने वालों की संख्या बड़ी

लखनऊ : दिल्ली, मुंबई, लखनऊ समेत देश के प्रमुख महानगरों में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से आती गिरावट से हालात कुछ सुधरते नजर आ रहे हैं। पिछले चार दिनों में तीसरी बार ऐसा हुआ है कि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या नए मामलों से ज्यादा रही है। इसके साथ ही कोरोना महामारी को मात दे चुके लोगों का आंकड़ा भी दो करोड़ को पार कर गया है। दो दिन की बढ़त के बाद सक्रिय मामलों में भी गिरावट आई है और इनकी संख्या 37 लाख के नीचे आ गई है।

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से शुक्रवार देर रात तक मिले आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश भर में 3,22,239 नए मामले मिले हैं, इसमें और अरुणाचल प्रदेश के दैनिक आंकड़ें शामिल नहीं हैं, क्योंकि रात 11 बजे तक राज्यों ने आंकड़े जारी नहीं किए थे। इस दौरान 3,45,638 मरीज ठीक हुए हैं और 3,800 और मरीजों की जान गई है। इसके साथ ही कुल संक्रमितों का आंकड़ा दो करोड़ 43 लाख 68 हजार को पार कर गया है। इनमें से दो करोड़ चार लाख 19 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं और 3,66,153 मरीजों की अब तक जान भी जा चुकी है। सक्रिय मामले 36,72,986 हो गए हैं। एक दिन पहले इनकी संख्या 3.04 लाख थी। 

दिल्ली, मुंबई समेत प्रमुख महानगरों में घटे मामले : दिल्ली और मुंबई समेत सभी प्रमुख महानगरों में नए मामले कम हो रहे हैं। दिल्ली में 8,506 नए मामले मिले हैं, जो 10 अप्रैल (7,897) के बाद से सबसे कम हैं। संक्रमण दर भी घटकर 12.4 फीसद हो गई है, जो 11 अप्रैल (9.4 फीसद) के बाद से सबसे कम है। हालांकि, दिल्ली में दैनिक मौतें कम नहीं हो रही हैं। शुक्रवार को भी 289 लोगों की जान गई। मुंबई में 1,660 नए केस मिले हैं और 62 लोगों की मौत हुई है। एक दिन पहले 1,952 मरीज मिले थे और 68 लोगों की जान गई थी।

लखनऊ में हजार से नीचे आए नए केस

खनऊ में बीते 24 घंटे के दौरान 893 नए मामले मिले हैं और 22 लोगों की मौत हुई है। जबकि, एक दिन पहले 969 मरीज पाए गए थे और 34 लोगों की जान गई है। इसी तरह बेंगलुरु, ठाणे, नासिक जैसे शहरों में भी मामले कम हो रहे हैं। लेकिन कोलकाता और इंदौर जैसे शहरों में केस ज्यादा कम नहीं हो रहे। कोलकाता में चार हजार और इंदौर में डेढ़ हजार के करीब मामले मिल रहे हैं। गुरुवार को 18.75 लाख टेस्ट भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए गुरुवार को देश भर में 18,75,515 नमूनों की जांच की गई। इनको मिलाकर अब तक कुल 31.13 करोड़ से ज्यादा नमूनों की परीक्षण किया जा चुका है। 

ज्यादा नए केस वाले राज्य : राज्य नए मामले कुल संक्रमित (लाख में) महाराष्ट्र 39,923 53.09 कर्नाटक 41,779 21.30 केरल 34,694 20.85 तमिलनाडु 31,892 15.31 आंध्र प्रदेश 22,018 13.88 बंगाल 20,846 10.94 उत्तर प्रदेश 15,647 15.96 राजस्थान 14,289 8.35 हरियाणा 10,608 6.79 गुजरात 9,995 7.35 दिल्ली 8,506 13.80 मध्य प्रदेश 8,087 7.16 पंजाब 8,035 4.83 छत्तीसगढ़ 7,594 8.99 बिहार 7,494 6.37 

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter