नेपाली प्रधानमंत्री वाराणसी पहुंचे,काल भैरव तथा काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की

 वाराणसी : नेपाली प्रधानमंत्री वाराणसी पहुंचे,काल भैरव तथा काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की वाराणसी (उत्तर प्रदेश), तीन अप्रैल (भाषा) नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा रविवार को वाराणसी पहुंचे और उन्होंने काल भैरव तथा काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की।

नेपाल के प्रधानमंत्री देउबा सुबह लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर उतरे, जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी अगवानी की। बाद में नेपाली प्रधानमंत्री काल भैरव और काशी विश्वनाथ मंदिर गए और उन्होंने पूजा-अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी भी उनके साथ रहे।

एक अधिकारी ने बताया कि देउबा के ललिता घाट स्थित पशुपति नाथ मंदिर जाने की भी संभावना है और वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ एक बैठक भी कर सकते हैं।

Written & SOurce By : P.T.I

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter