बहू के सीएम बनने की सास ने पहले ही कर दी थी घोषणा : करोड़पति हैं दिल्ली की नई सीएम, जानिए कौन हैं रेखा गुप्ता…..!

New Delhi News : दिल्ली। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सास मीरा गुप्ता ने इस बात की पहले ही घोषणा कर दी थी कि, उनकी बहू के ही 99 फीसदी सीएम बनने की उम्मीद है। इसके पीछे लॉजिक यह समझा जाता है कि दिल्ली के सीएम की कुर्सी पर शीला दीक्षित, सुषमा स्वराज और आतिशी के बाद पूरी संभावना थी कि भाजपा इस बार भी किसी महिला को ही सीएम पद देगी। लेकिन रेखा गुप्ता को इसके लिए चुना जाना सबके लिए सरप्राइज था।

एक बड़ा संयोग यह भी है कि तीसरी बार सीएम पद फिर हरियाणा के निवासी के खाते में आया है। रेखा गुप्ता भी हरियाणा के जींद से आती है। जबकि दिल्ली के सीएम पद सुषमा स्वराज और अरविंद केजरीवाल भी हरियाणा से हैं। जो सीएम पद संभाल चुके हैं। शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली बार भाजपा की विधायक बनीं रेखा गुप्ता को भाजपा ने दिल्ली का नया मुख्यमंत्री बनाया है। रेखा गुप्ता वैश्य समुदाय से आती हैं। साथ ही महिला होने का फायदा भी उन्हें मिला है।

रेखा गुप्ता मूल रूप से हरियाणा के जींद की रहने वाली है। लेकिन मात्र दो साल की उम्र में रेखा का परिवार दिल्ली आ गया था। रेखा पेशे से वकालत करती हैं। इससे पहले वो पार्षद रह चुकी हैं। इस बार के चुनाव में पहली बार विधायक बनी हैं। अब उन्हें दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया जा रहा है।

रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने के बाद लोग उनके बारे में जानने को उत्सुक हैं। यहां जानिए रेखा गुप्ता कितनी संपत्ति की मालकिन हैं और उनके परिवार के सदस्यों का ब्यौरा। अगर परिवार की बात करें तो रेखा गुप्ता के दो संतान हैं। जिनमें एक बेटी हर्षिता व एक बेटा निकुंज है। उनके पिता जयभगवान

जिंदल बैंक मैनेजर रहे। जिनके साथ ही वह अपने गांव जींद से वर्ष 1976 में सिर्फ दो वर्ष की आयु में दिल्ली आ गई थी। वो दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी है। रेखा गुप्ता का जन्म हरियाणा के जींद जिले के जुलाना उपमंडल के नंदगढ़ गांव 1974 में हुआ था।

करोड़पति हैं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री : दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता की संपत्ति कुल संपत्ति 5.31 करोड़ चुनाव के समय आंकी गई थी।  रेखा गुप्ता पर लोन व अन्य देनदारियां : 1.20 करोड़ बताई जाती हैं। हलफनामे के हिसाब से रेखा गुप्ता की वार्षिक आय देखें –
2023-24: 6.92 लाख
2022-23: 4.87 लाख
2021-22: 6.51 लाख  
2020-21: 6.07 लाख
2019-20: 5.89 लाख

रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता इंश्योरेंस व स्पेयर पार्टस का काम करते हैं। उनका यह कारोबार भी अच्छा खासा है। रेखा गुप्ता के पास  2020 माडल की मारुति XL6 कार है। जिसकी कीमत करीब 4.33 लाख रुपये बताई जाती है।

गुरुवार को होगा शपथ ग्रहण : करीब 27 साल बाद भाजपा एक बार फिर दिल्ली की सत्ता पर काबिज होगी। जिसे लेकर पार्टीजन उत्साहित हैं। गुरुवार को दिल्ली की नई सरकार के सीएम और मंत्रीगण शपथ लेंगे। इसे लेकर रामलीला मैदान में जोरदार तैयारियां की गई हैं।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस शपथ ग्रहण में नई सीएम रेखा गुप्ता के साथ कुछ अन्य मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। कार्यक्रम में करीब 30 हजार लोगों को आमंत्रित किया गया है। इससे पहले रेखा गुप्ता को विधायक दल का नेता चुना गया। रेखा आरएसएस की भी पसंद रही। जिसके चलते उनके सीएम पद की राह और आसान हो गई। बुधवार को रेखा गुप्ता ने दिल्ली एलजी से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!