‘अनुपमा’: अपनी मां की जिंदगी बर्बाद करने की कोशिश करेगा तोषु, देगा अनुज से अलग करने की धमकी

टीवी के लोकप्रिय शो ‘अनुपमा’ के लेटेस्ट ट्रैक ने सभी को हैरान कर दिया है। अनुपमा ने तोशु के अफेयर का पर्दाफाश कर दिया है और वनराज ने उसे शाह निवास से बाहर कर दिया।

तोशू की सच्चाई जानने के बाद किंजल बुरी तरह टूट गई है और अब वह अनुपमा और अनुज के घर पहुँच गई है। दूसरी तरफ तोषु अनुपमा का नया दुश्मन बनता हुआ नजर आ रहा है।

अनुज-अनुपमा को धमकी देगा तोषु
अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में तोषु और अनुपमा के बीच जंग देखने को मिलेगी। शो के लेटेस्ट प्रोमो में भी इसकी झलक दिखाई गई है।

प्रोमो के मुताबिक अपकमिंग एपिसोड्स में अपनी मां और अनुज को धमकी देने के लिए कपाड़िया हाउस पहुंच जाता है और वह कसम खाएगा कि वह अनुज और अनुपमा को भी अलग करके ही दम लेगा।

किंजल के सामने ड्रामा करेगा तोषु
शो के अपकमिंग एपिसोड में तोषु अपनी बेटी को गोद में उठाएगा लेकिन नशे की हालत में उसे संभाल नहीं पाएगा और तब किंजल उसे बचा लेगी। नाराज होकर अनुज तोषू को लताड़ेगा और तब तोषू हाथ में चाकू लेकर जान देने की धमकी देगा।

वह कहता है कि किंजल अगर तुमने मुझे माफ नहीं किया तो मैं अपनी जान दे दूंगा। तब अनुपमा उससे कहती है, ‘हां तो दे ना’। उसकी डांट के बाद तोषू फिर वहां से चला जाएगा।

अनुज जाएगा ऑफिस
लेकिन वह शांत नहीं बैठेगा और अलग-अलग तरीकों से अनुपमा की जिंदगी खराब करने की कोशिश करेगा। दूसरी तरफ हम शो में देखेंगे कि अनुज अब लंबे वक्त के बाद अपना काम संभालेगा और ऑफिस जाएगा और वहां वो अंकुश की लापरवाही के लिए उसकी क्लास लगाता हुआ नजर आएगा। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अनुपमा तोषु के ड्रामे के बीच और अपनी जिम्मेदारियों को संभालती है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter