मोटर पंप चोर गिरोह लगातार कर रहा वारदात : बीस दिन में तीन चोरियां, पुलिस गश्त पर उठ रहे सवाल

Datia news : दतिया। नगर में माेटर पंप चोरी करने वाला गिरोह इन दिनों सक्रिय है। जिसके चलते पिछले बीस दिन में तीन पंप चोरी की घटनाएं घटित हो चुकी है। जिन क्षेत्रों में यह वारदातें हुई हैं, वहां के निवासी दहशत में है। साथ ही पुलिस गश्त चुस्त करने की मांग करने लगे हैं।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार रात अज्ञात चोर एक प्लाट से पानी की मोटर चोरी कर ले गए। इससे पहले भी चोर करीब बीस दिन पहले एक खेत से समरसीबल पंप खोलकर चुरा ले गए थे। घटना के संबंध में पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार आलोक श्रीवास्तव पुत्र रमाशंकर श्रीवास्तव निवासी गौड़ बाबा कालौनी के प्लाट पर लगी पानी की मोटर अज्ञात चोर मौका लगाकर चोरी कर ले गए। घटना की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

इस क्षेत्र में नियमित गश्त न होने से चोर सक्रिय हो गए हैं। हमीरपुर रोड झांसी बाइपास के पीछे स्थित गौड बाबा कालोनी में गत दो दिसंबर को सोबरन प्रजापति पुत्र किशोरी प्रजापति निवासी हमीरपुर के कुएं से दो समरसेबिल पंप चोर उठा ले गए।

16 दिसंबर को मनोज पुत्र भगवानदास प्रजापति के यहां से चोर 50 हजार कीमत के सोने के जेबरात और नगदी चोरी कर ले गए थे। गत बुधवार 21 दिसंबर को आलोक श्रीवास्तव के प्लाट पर से पानी की मोटर चोरी हो जाने की घटना घटित हो गई। चोरी की लगातार घटित हो रही घटनाओं से स्थानीय निवासियों में भय का माहौल है। पुलिस ने यहां गश्त व्यवस्था चुस्त किए जाने की मांग भी की गई है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter