मोहन यादव के मंत्रिमंडल में शामिल हुए रामनिवास रावत, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

भोपाल : राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने सोमवार को राजभवन में मध्यप्रदेश शासन के मंत्री के रूप में रामनिवास रावत को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री  जगदीश देवड़ा, राजेन्द्र शुक्ल, पंचायत और ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री  प्रहलाद पटेल, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, जल संसाधन मंत्री  तुलसी सिलावट, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  गौतम टेटवाल, पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  लखन पटेल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद श्री वी.डी. शर्मा और महापौर भोपाल  मालती राय भी उपस्थित थीं। शपथ विधि समारोह का संचालन मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा द्वारा किया गया।

 इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, पुलिस महानिदेशक  सुधीर सक्सेना, राज्यपाल के प्रमुख सचिव  मुकेश चंद गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव संजय शुक्ल सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राम निवास रावत को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर नए दायित्व के लिए उन्हें बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मंत्रिमंडल में आज नए सदस्य का आगमन हुआ है। 

रावत सार्वजनिक जीवन में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं, वे चंबल अंचल के श्योपुर जैसे विकास की संभावनाशील जिले को प्रभावी प्रतिनिधित्व प्रदान कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्री के रूप में उनके अनुभव का लाभ पूरे मंत्रिमंडल और सभी प्रदेशवासियों को मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजभवन में  रामनिवास रावत के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा में यह बात कही।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter