MP News: प्रदेश में 17 धार्मिक स्थलों पर होगी शराबबंदी, श्रीराम-श्रीकृष्ण के प्रवास स्थलों को बनाया जाएगा धार्मिक पर्यटन केंद्र, सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा एलान !

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि प्रदेश के 17 धार्मिक स्थलों पर शराबबंदी लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि भगवान राम और कृष्ण के जिन स्थानों पर चरण पड़े हैं, उन्हें धार्मिक पर्यटन केंद्रों के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके अलावा, नर्मदा परिक्रमा वासियों के लिए आश्रय स्थल, स्नान घाट और पर्यावरण संरक्षण के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।

गोटेगांव में आयोजित ऑल इंडिया प्रो-कबड्डी टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री ने यह महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इस दौरान उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सहयोग क्रीड़ा मंडल को 11 लाख रुपये की सहायता राशि देने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि परंपरागत खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है।

135 करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन
मुख्यमंत्री ने 135.18 करोड़ रुपये की लागत से 39 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया। इनमें 22.85 करोड़ रुपये के 19 कार्यों का लोकार्पण और 112.33 करोड़ रुपये के 20 कार्यों का भूमि-पूजन शामिल है।

Banner Ad

खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय स्तर की हाई जंप गोल्ड मेडलिस्ट अंजली वर्मा को सम्मानित किया और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ वितरित किया। उन्होंने कहा कि कबड्डी और कुश्ती जैसे परंपरागत खेलों ने देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊंचा किया है। गोटेगांव की इस प्रतियोगिता ने देश-प्रदेश के कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका दिया है।

मंच से किया विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभांवित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंच से लाड़ली लक्ष्मी योजना में आनबी पटेल, तेजस्वनी कहार व शिवन्या ठाकुर, मप्र भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण अंतर्गत सुपर 5000 योजना में श्रीमती आस्था लोधी, श्री पंकज दुबे व श्री जगदीश लोधी और पशुपालन विभाग के अंतर्गत चारा विकास योजना के तहत श्री रोहित अग्रवाल को लाभान्वित किया।

भगवान श्री राम एवं श्री कृष्ण प्रदेश में जहां- जहां प्रवास किये वहां बनाये जायेंगे धार्मिक पर्यटन स्थल  : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर की सुशासन की दिशा में उल्लेखनीय कार्य की है। उनके आदर्शों के अनुरूप प्रदेश में सुशासन के मापदंड स्थापित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में हर स्थानों पर मूलभूत सुविधाओं के साथ- साथ कार्य किया जायेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण एक वर्ष पूर्ण होने पर देश में उत्साह का माहौल है। पूरे देश में सांस्कृतिक अनुष्ठान आयोजित किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में भी जहां- जहां भगवान श्री राम एवं श्री कृष्ण के चरण पड़े उन स्थानों को धार्मिक पर्यटन केन्द्र के रूप में दर्शित किया जायेगा।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter