पड़ोसी चीनी खरीदने के बहाने से दुकान पर आया, दरवाजा खोलते ही मार दी गोली, दुकानदार की मौत
बुलंदशहर में मर्डर: पड़ोसी चीनी खरीदने के बहाने से दुकान पर आया, दरवाजा खोलते ही मार दी गोली, दुकानदार की मौत

यह पूरा मामला है

यह पूरा मामला सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खत्रीवाड़ा की है। यहां रहने वाला वाला रामवीर (32 वर्ष) अपने मकान के अगले हिस्से में परचून की दुकान का था। पिता सोहनपाल का आरोप है कि गुरुवार तड़के करीब पांच बजे पड़ोसी आकाश व एक अन्य चीनी खरीदने के लिए दुकान पर आया था। रामवीर ने जैसे ही घर का दरवाजा खोला, उस पर आकाश ने फायर कर दिया। गोली लगने से रामवीर की मौत हो गई। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

हत्याकांड के सही कारणों का अभी तक पता नहीं है

सीओ नम्रता श्रीवास्तव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने परिवार व पड़ोसियों से पूछताछ की। पुलिस अभी तक हत्या के पीछे के सही कारणों का पता नहीं लगा सकी है। वर्तमान में पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर इस पूरी घटना का अनावरण किया जाएगा।

 

 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter