मुजफ्फरनगर : सड़क हादसे में एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत,पुलिस ने दी यह जानकारी

मुजफ्फरनगर  : मुजफ्फरनगर के फुगाना गांव के निकट करनाल-मेरठ राजमार्ग पर शुक्रवार को कार और ट्रक के बीच टक्कर में एक बच्चे और दो महिलाओं की मौत हो गयी और दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

क्षेत्राधिकारी शरद चंद्र शर्मा ने बताया कि एक परिवार के पांच सदस्य कार से मेरठ जा रहे थे और परिवार की एक महिला की वहां उप निरीक्षक पद की परीक्षा थी।

उन्होंने बताया कि मृतकों की शिनाख्त वनीता,रूबी और एक साल की बच्ची मिष्टी के तौर की गई है। दुर्घटना में घायल हुए विपिन कुमार और सागर का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter