नीतू कपूर ने पूरी की कॉमेडी ड्रामा ‘जुग जुग जीयो’ की शूटिंग, पोस्ट शेयर कर फिल्‍म को बताया-‘बेहद खास’

मुंबई : दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘जुग जुग जिओ’ की शूटिंग पूरी कर ली है। 63 वर्षीय अभिनेत्री ने सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम पर अपने मेक-अप रूम की एक तस्वीर साझा करते हुए कहा कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है और इससे उन्हें दोबारा आत्मविश्वास हासिल करने में काफी मदद मिली है।

नीतू कपूर ने लिखा, ‘ आखिरकार ‘जुग जुग जिओ’ की शूटिंग पूरी की। फिल्म में काम करने का अनुभव बेहद शानदार रहा। इस दौरान कुछ बेहद ही प्यारे दोस्त बने। फिल्म के जरिए मुझे अपना आत्मविश्वास हासिल करने में काफी मदद मिली, जिसकी मुझे सबसे अधिक जरुरत थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

यह फिल्म मेरे लिए हमेशा बेहद खास रहेगी।’ ‘जुग जुग जिओ’ के जरिए नीतू कपूर सात साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहीं हैं। दिग्गज अभिनेत्री ने आखिरी बार फिल्म ‘बेशरम’ में काम किया था, जिसमें उनके बेटे रणबीर कपूर और दिवंगत पति ऋषि कपूर भी अहम भूमिका में थे।

‘जुग जुग जिओ’ का निर्माण करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस कर रही है जबकि इसके निर्देशक राज मेहता हैं, जिन्होंने 2019 में हिट कॉमेडी फिल्म ‘गुड न्यूज’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। पारिवारिक कॉमेडी ड्रामा इस फिल्म में वरुण धवन और कियारा आडवाणी के अलावा दमदार अभिनेता अनिल कपूर भी नजर आएंगे। इस फिल्म में मनीष पॉल और प्रजाक्ता कोहली भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे।

Written & Source Credit By : P.T.I

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter