Datia news : दतिया। पड़ौस में रहने वाले युवक ने घर में नाबालिग किशोरी को अकेला देखा तो अचानक घुस आया। इस दौरान युवक ने किशोरी के सिर पर कट्टा अड़ा दिया।
इस दौरान युवक ने कहाकि अगर उसकी बात नहीं मानी तो छोटे भाई और उसे जान से मार देगा। युवक की इस हरकत से नाबालिग डर गई। इसके बाद युवक ने जबरन किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और भाग निकला। इस पूरे मामले की रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज कराई गई। अब पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।
गोराघाट थानांतर्गत कट्टे की नोंक पर दुष्कर्म करने की शिकायत नाबालिग किशोरी ने थाने में दर्ज कराई है। आरोपित पड़ोसी युवक ने रात में घर में घुसकर यह कृत्य कर डाला।
घटना के पांच दिन बाद पीड़िता अपने स्वजन के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सात मई की रात उसके माता-पिता घर से बाहर गए हुए थे।
घर में वह और उसका भाई मौजूद थे। रात करीब तीन बजे पड़ोस में रहने वाला मौसम रावत अचानक उसके कमरे में घुस आया।
उसने किशोरी का गला दबाया और सिर पर कट्टा अड़ाकर धमकाया कि शोर मचाने पर उसे और उसके भाई को जान से मार देगा। इसके बाद आरोपी ने जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पीड़िता के मुताबिक घटना के बाद वह डर गई।
12 मई को माता-पिता के घर लौटने पर उसने मां को घटना की जानकारी दी। बाद में परिवार के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपित मौसम रावत के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

