गोली की आवाज सुनकर आए पड़ौसियों ने दीवार तोड़कर निकाला घायल : युवक ने पिस्टल से खुद की ली जान, मामला संदिग्ध

Datia news : दतिया। मामा का डेरा पर एक युवक ने खुद को ही गोली मारकर जान दे दी। घटना के बाद इस पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामला संदिग्ध होने पर पुलिस पड़ताल में जुटी है।

शहर के नए फिल्टर प्लांट के पास किराए से रहने वाले युवक ने खुद को कमरे में बंद का पिस्टल से गोली मार ली। घटना शनिवार की है। उस समय घर पर युवक की बहन और मां मौजूद थी।

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के पड़ौसी भी मौके पर आ गए। मौजूद लोगों ने दरवाजा खोलने की कोशिश की। लेकिन वह अंदर से बंद था। ऐसे में बगल के कमरे की कच्ची दीवार तोड़कर कुछ लोग अंदर पहुंचे जो घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।

जहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक मामला आत्महत्या का है। जिसके कारणों की तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार नए फिल्टर प्लांट के पास किराए से रहने वाले रामसेवक कुशवाह का छोटा बेटा आशु कुशवाह शुक्रवार की शाम अपने मामा के यहां गया हुआ था। जहां वह रात में जाकर सो गया।

Banner Ad

इसके बाद सुबह अपने घर वापिस लौटकर आया था। घर वापिस आने के बाद उसने किसी से कोई बात नहीं की और कमरे में चला गया। जहां कमरा बंदकर आशु ने खुद के पेट में पिस्टल से गोली मार ली।

पुलिस के मुताबिक इस मामले में मृतक के मामा मामी से भी पूछताछ की गई। उनका कहना था कि आशू अचानक उनके घर पर आया और मामी से बोला कि मुझे नींद आ रही है। यह कहकर वह कमरे में चला गया था। उसका मूड ठीक नहीं लग रहा था। इसके बाद सुबह उठा और फिर वापिस बिना कुछ बोले अपने घर लौट गया।

मृतक के मामा का घर भी उसके घर से कुछ दूरी पर ही झांसी बाइपास पर स्थित होने के कारण वह अक्सर उनके यहां आता-जाता रहता था।

लोडेड पिस्टल पर फिंगर प्रिंट खोलेंगे राज : घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस ने वहां छानबीन की। इस दौरान कमरे की चौखट पर एक लोडेड पिस्टल बरामद हुई।

वहीं मौके पर फारेंसिक टीम को भी बुलाकर सुराग जुटाए गए। टीआई सुनील बनोरिया ने बताया कि फिलहाल मकान सीज कर दिया गया है। वहीं मृतक के पिता रामसेवक का कहना था कि वह खेती किसानी करता है।

घटना के समय वह घर पर नहीं था। इस बात की खबर उसे फोन पर मिली। जब अस्पताल पहुंचा तब मालूम चला कि बेटे की मौत हो चुकी है।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter