सबके खिलाफ जाकर मंजरी ने लिया नील को घर वापस लाने का फैसला, क्या अभि करेगा अपनी मां का सपोर्ट?

टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में आरोही ने बेहद चालांकी से नील को फंसाकर उससे शादी कर ली है। उससे इस कदम हर कोई शॉक है। बिड़ला परिवार और गोयनका परिवार ने उन्हें एक्सेप्ट करने से इंकार कर दिया है लेकिन अब मंजरी महिमा की बातों में आकर एक बड़ा फैसला लेने वाली वाली है।

अभि ने समझी महिमा की चाल
शो के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत में महिमा मंजरी को दोषी महसूस कराने की कोशिश करती है। महिमा मंजरी को समझाने की कोशिश करती है कि उसने नील और आरोही की शादी को स्वीकार न करके गलत किया है। महिमा मंजरी से बात करती है और उसे नील के साथ गलत करने के लिए दोषी ठहराती है।

वह मंजरी से अभिमन्यु और अक्षरा की वजह से नील से नाता नहीं तोड़ने के लिए कहती है। अभि महिमा की चाल समझ जाता है और उसे रोकता है लेकिन महिमा मंजरी से उसके शब्दों के बारे में सोचने के लिए कहती है।

वंश ने लिया आरोही का पक्ष
इधर अक्षरा और वंश में बहस हो जाती है। अक्षरा कहती है कि आरोही ने कभी उन्हें परिवार के रूप में स्वीकार नहीं किया चाहे वे कुछ भी करें। वंश आरोही का बचाव करता है। अक्षरा और अभिमन्यु एक दूसरे से कॉल पर बात करते हैं।

अभिमन्यु इमोशनल हो जाता है अक्षरा से पूछता है कि क्या उसके पास दिल के दर्द को ठीक करने का कोई उपाय है। अक्षरा कहती हैं कि उनके पास नहीं है। अभिमन्यु और अक्षरा आराम करने का फैसला करते हैं।

मंजरी ने लिया नील को घर वापस लाने का फैसला
इधर अभिमन्यु बेचैन हो जाता है। मंजरी नील को घर वापस लाने का फैसला करती है। अभिमन्यु मंजरी से महिमा की बात का बुरा न मानने को कहता है।

वह मंजिरी को यह समझने के लिए कहता है कि वे सभी नील से प्यार करते हैं लेकिन उसके लिए अपनी गलती का एहसास करने का समय आ गया है। महिमा मंजरी से वही करने को कहती है जो उसका दिल कहता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AbhiRa_Yrkkh 💞 (@abhira_epiisodes)

अभि ने लिया मंजरी का साथ देने का फैसला
अभिमन्यु एक बार फिर महिमा को मंजरी को भड़काने से रोकता है। दूसरी तरफ आरोही और नील मनीष से मिलने गोयनका हाउस जाते हैं। अक्षरा आरोही को मनीष से मिलने से रोकती है। इधर मंजरी नील और आरोही का तिलक करने और उन्हें वापस लाने के लिए जिद पर अड़ जाती है।

आनंद मंजरी को इमोशनल फैसला नहीं लेने के लिए कहता हैं। लेकिन मंजरी अपनी जिद पर अड़ जाती है। मंजरी की जिद देखकर अभिमन्यु आरोही और नील को तिलक लगाने का फैसला करता है।

अभिमन्यु आरोही और नील को वापस लाने के बारे में सोचने का फैसला करता है। वह अक्षरा को बताता है कि वह नील और आरोही का तिलक करने जा रहा है। इधर आरोही को फिक्र होती है कि महिमा उसकी मदद करेगी या नहीं। अभिमन्यु को देखकर आरोही और नील को हैरान हो जाते हैं। इसके बाद आरोही नील को रस्म करने से रोकती है। अभिमन्यु शॉक हो जाता है

प्रीकैप : अभिमन्यु आरोही और नील को घर वापस लाता हैं। अक्षरा हैरान हो जाती है।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter