चोट के कारण टी20 विश्व कप से विलियमसन के बाहर हाेने की संभावना, न्यूजीलैंड के कोच ने की इस बात की घोषणा

अबुधाबी : धमाकेदार बल्लेबाज केन विलियमसन कोहनी की चोट के कारण टी20 विश्व कप के कुछ मैचों से बाहर रह सकता है। न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने इसका खुलासा किया है। उनके मुताबिक कोहनी की चोट के कारण कप्तान केन विलियमसन टी20 विश्व कप के कुछ मैचों से बाहर रह सकता है।

न्यूजीलैंड को अभ्यास मैच में इंग्लैंड ने 13 रन से हराया । विलियमसन मैच में फील्डिंग करते दिखे लेकिन एहतियात के तौर पर बल्लेबाजी नहीं की। स्टीड ने कहा कि पहले अभ्यास मैच के बाद विलियमसन की कोहनी की चोट बढ़ गई है। विलियमसन ने उस मैच में 30 गेंद में 37 रन बनाए थे। इस मैच में न्यूजीलैंड को तीन विकेट से पराजय झेलनी पड़ी।

बल्लेबाज विलियमसन के मैचों में बाहर रहने की संभावना के बारे में स्टीड ने कहाकि उम्मीद है कि सही आराम मिलने और संतुलन बनने पर वह खेल सकेगा। न्यूजीलैंड को मंगलवार को पाकिस्तान से खेलना है। लेकिन बाकी चार सुपर 12 मैच सात दिन के भीतर खेलने होंगे जिसमें आराम की संभावना कम है।

स्टीड ने कहाकि केन गेंद को पीटने वाले बल्लेबाजों में से है और वह तैयारी भी ऐसे ही करता है। लेकिन कई बार इससे नुकसान हो जाता है। हम सही संतुलन कायम करने की कोशिश में है और परेशानी को बढ़ाना नहीं चाहते। इस खबर के बाद केन विलियमसन के फैंस को निराशा हो सकती है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter