प्रकृति पर मानव ही नहीं जीव जंतु भी निर्भर : रतन मेगा मॉल में हुआ पौधारोपण, हरे भरे वातावरण ने बढ़ाई रौनक

Datia news : दतिया । प्रकृति पर मानव ही नहीं बल्कि जीव-जंतु भी निर्भर हैं। प्रकृति से ही जीवन संभव है। पर्यावरण को सुरक्षित रखना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। हमें अपने आसपास एवं सार्वजनिक क्षेत्र पौधारोपण अवश्य करना चाहिए। यह बात मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दतिया हेमंत सिंह ने झांसी रोड स्थित रतन मेगा मॉल में पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान कही। पौधारोपण कार्यक्रम का संचालन युवा समाजसेवी अमित अग्रवाल द्वारा किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दतिया एवं नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में यह आयोजन रतन मेगा मॉल दतिया में किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हेमंत सिंह मौजूद रहे। इस मौके पर उन्हाेंने कहाकि मानव अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए वृक्षों को काट देता है। जिससे पर्यावरण का संतुलन बिगड़ जाता है। लेकिन वह भूल जाता है कि प्रकृति जब अपना भयंकर रूप धारण कर लेती है तो उस समय कोई भी मौसम कार्य नहीं करता। हमें कम से कम एक पौधा आवश्यक रूप से लगाना चाहिए। जिससे पर्यावरण शुद्ध और सुरक्षित हो सकेे।

पर्यावरण को सुंदर एवं खुशहाल बनाएं : इस मौके पर रतन मेगा मॉल संचालक अमित अग्रवाल ने कहाकि पर्यावरण हमें अनेक चीजें मुफ्त देता है। हम आज इसका महत्व नहीं समझ रहे हैं। मानव जीवन में सबसे महत्वपूर्ण चीज है आक्सीजन जो हमें वृक्षों से मिलती है।

अग्रवाल ने कहाकि पृथ्वी पर जीवन पर्यावरण से ही संभव है। हमें अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए। जिससे पर्यावरण सुंदर एवं खुशहाल बना रहे। कार्यक्रम में सुनील त्यागी डीएलएसए, सत्येंद्र दिसोरिया अध्यक्ष युवा मंडल, गजेंद्र सिंह रोरा आदि भी उपस्थित रहे।

माॅल का हराभरा वातावरण करता है आकर्षित : शहर के प्रसिद्ध रतन मेगा मॉल पर हराभरा वातावरण यहां आने वाले को अपनी ओर आकर्षित करता है। मॉल परिसर के द्वार में प्रवेश करते ही दोनों ओर हरियाली आगुन्तकों को अनायास ही वहां रुककर सेल्फी लेने के लिए मजबूर कर देती है।

यहां हरेभरे वातावरण के बीच लगा आई लव दतिया का लोगो विशेष आकर्षण का केंद्र रहता है। मॉल परिसर को इको फ्रेंडली बनाने को लेकर भी खास प्रबंध नजर आते हैं।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter