स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकतें : अकेले में वीडियो दिखाने वाली महिला प्राचार्य पकड़ी गई, फरार शिक्षक की तलाश

Datia news : दतिया। शिक्षक दिवस के दिन जहां विद्यार्थी जगह-जगह अपने गुरुओं को सम्मानित कर रहे थे, वहीं कुलैथ के सरकारी स्कूल के बच्चों ने अपने दो शिक्षकों की करतूतों का खुलासा करते हुए उनकी रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने एक महिला शिक्षिका को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। वहीं दूसरे शिक्षक की पुलिस तलाश कर रही है।

घटना कुलैथ के सरकारी स्कूल की है। जहां की दो नाबालिग छात्राओं ने स्कूल की महिला प्रिंसिपल पर उन्हें अश्लील वीडियो मोबाइल में दिखाने और एक शिक्षक के पास जाने के लिए मजबूर करने की शिकायत की है। जब स्कूली की बच्चियों ने यह बात अपने परिजन को बताई तो वह आक्रोशित हो गए। इसके बाद बच्चियों को साथ लेकर थाने पहुंचे। जहां दोनों शिक्षकों के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कराया गया।

लांच थाना क्षेत्र के ग्राम कुलैथ के शासकीय स्कूल की महिला प्रिसिंपल द्वारा कक्षा सात में पढ़ने वाली दो नाबालिग छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने और स्कूल के शिक्षक से बात करने के लिए जबरन दबाव बनाने का मामला सामने आया है। स्कूल की महिला प्रिसिंपल मीना जाटव निवासी इंदरगढ़ एवं शिक्षक ब्रजेश राजपूत के विरुद्ध उक्त छात्रों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर मुख्य आरोपित महिला प्रिसिंपल मीना जाटव को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। शिक्षक ब्रजेश राजपूत की पुलिस तलाश कर रही है।

परीक्षा में पास कराने का देता थे लालच : घटना के संबंध में थाना प्रभारी सविता शर्मा ने बताया कि कुलैथ स्कूल की दो नाबालिग छात्राओं ने संस्था की प्राचार्य और शिक्षक के विरुद्ध अश्लील बातें करने संबंधी रिपोर्ट दर्ज कराई है।

जिसमें उल्लेख है कि महिला प्राचार्य ने उन्हें अकेले में ले जाकर अश्लील वीडियो दिखाए और स्कूल के शिक्षक ब्रजेश राजपूत के पास जाने के लिए भी दबाब डाला। इसके बदले नाबालिग छात्राओं को परीक्षा में पास करने और कुछ पैसे देने का भी लालच दिया गया।

जब छात्राओं ने यह सारी बातें अपने घर पर बताई तो स्वजन ने इस संबंध में पुलिस थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। साथ ही आरोपित शिक्षक को भी तलाश किया जा रहा है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!