मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी 7 दिसम्बर को सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों से वीसी पर करेंगे चर्चा

भोपाल  : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  राजन गुरूवार, 7 दिसम्बर को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी 52 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों से चर्चा करेंगे। राजन विधानसभा निर्वाचन 2023 के सफलतापूर्वक सम्पन्न होने पर इन अधिकारियों द्वारा अपने-अपने जिलों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिये किये गये नवाचारों,

बेस्ट प्रेक्टिसेस, स्वीप गतिविधियों पर चर्चा के अलावा इन अधिकारियों से उनके अनुभव भी सुनेंगे, जिससे नवाचारों एवं अच्छे अनुभवों का लोकसभा निर्वाचन 2024 के संपादन के लिये बेहतर उपयोग किया जा सके।

शांतिपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न होने पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी का आभार ज्ञापित किया : मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिये 3 दिसम्बर को मतगणना की प्रक्रिया सम्पन्न हुई। शांतिपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न होने पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, पीठासीन अधिकारी, एवं अन्य सभी अधिकारी-कर्मचारी,

पुलिस, होमगार्ड, केन्द्रीय सुरक्षा बलों, राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक मीडिया साथियों और शांतिपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न कराने में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी का हृदय से आभार ज्ञापित किया है।  राजन ने कहा कि सभी के समन्वित प्रयासों और सक्रिय सहयोग से ही निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया निर्बाध एवं शांतिपूर्ण रूप से हो सकी।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!