दतिया में हो चुकी है ओमीक्रोन की दस्तक! डरने की नहीं सावधानी की जरुरत, गुरुवार फिर मिले 95 कोरोना पाॅजिटिव

Datia News : दतिया। कोरोना संक्रमण को लेकर की जा रही सैंपलिंग के दौरान विदेश व महानगरों से आए लोग संक्रमित निकले थे। जिनके सैंपल दिल्ली लैब में जिनोम सिक्योसिंग के लिए भेजे गए थे। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से करीब 11 सैंपल करीब 15 दिन पहले जांच के लिए भेजे गए थे।

जिनमें से 8 में ओमीक्रोन बैरिएंट की पुष्टि की गई थी। जब तक जीनोम िसक्योसिंग की रिपोर्ट दिल्ली लैब से जिले तक आई तब तक इस वैरिएंट का शिकार हुए संक्रमित स्वस्थ्य भी हो चुके थे।

ओमीक्रोन की चपेट में आए लोग अब पूरी तरह स्वस्थ्य होकर अपनी दैनिक दिनचर्या आसानी से व्यतीत कर रहे हैं। यह सब वैक्सीनेशन के कारण ही हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिन लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे उनमें ज्यादातर विदेश से आने वाले व महानगर से जिले में आने वाले लोग शामिल थे।

हाल में भी करीब 3 सैंपल जांच के लिए दिल्ली लैब भेजे गए हैं। जिनकी रिपोर्ट आना शेष है। इधर शासन स्तर पर भी रेंडमली सैंपल लेकर भेजने के निर्देश जारी किए गए हैं। ताकि रिपोर्ट जल्दी भेजी जा सके।

गुरुवार को दतिया में निकले 95 कोरोना पाजिटिव

वहीं जिले में कोरोना की रफ्तार लगातार जारी है। गुरुवार को भी 95 कोरोना पाजिटिव मिले हैं। 981 लोगों की सैंपलिंग की जांच रिपोर्ट में 95 मरीज निकले हैं। अब कुल एक्टिव केस 724 हो गए हैं।

वहीं गुरुवार को 177 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने पर डिस्चार्ज भी किया गया है। कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!